विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhamaal 4 Poster: खजाने के चक्कर में बुरे फंसे 'आदि-मानव', लालची पलटन के साथ 'धमाल' मचाने लौट रहे हैं Ajay Devgn

Published: Tue, 09 Jun 2026 03:58 PM (IST)

धमाल 4 का इंतजार दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री के साथ है। इस फिल्म से अजय देवगन से लेकर रितेश देशमुख, अरशद वारसी के धमाकेदार पोस्टर सामने आ चुके हैं।

धमाल 4 से आउट हुए स्टार्स के पोस्टर/ फोटो- Instagram

धमाल 4 से आउट हुए स्टार्स के पोस्टर/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. सोने का लालच पड़ेगा अजय देवगन-अरशद वारसी को महंगा

  2. अजय देवगन पलटन के साथ इस बार चार गुना ज्यादा मचाएंगे धमाल

  3. फिल्म से सामने आए कई सितारों के धमाकेदार पोस्टर्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धमाल बॉलीवुड की सफल फ्रेंचाइजी कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इस मजेदार फिल्म के अब तक तीन पार्ट्स आ चुके हैं और तीनों ने ही दर्शकों को बहुत एंटरटेन किया है। अब अजय देवगन (Ajay Devgn) फिल्म का चौथा पार्ट लाने की तैयारी कर रहे हैं।

हाल ही में सुपरस्टार ने 'धमाल-4' की घोषणा के साथ-साथ फिल्म के लीड कैरेक्टर्स के कई मजेदार पोस्टर्स शेयर कर देते हैं। इस बार लालच इन्हें कितनी बुरी तरीके से फंसाने वाला है, इसका अंदाजा आप मूवी के फर्स्ट पोस्टर्स से लगा सकते हैं।

'सोने' का लालच पड़ा अजय देवगन को भारी

अजय देवगन ने 'धमाल 4' से हाल ही में 'धमाल 4' से अपना पोस्टर आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें सबके प्यारे बाबू भैया उर्फ संजय मिश्रा अभिनेता से चिपके हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों खाई में लटके हैं और नीचे पानी में मगरमच्छ है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा, "इन दोनों का एक ही गोल है, सोने पर हाथ साफ करना है।"

यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle से डरकर Ajay Devgn ने बढ़ा दी 'धमाल 4' की रिलीज डेट! अब इस दिन थिएटर्स में देगी दस्तक

ajay dhamaal

अजय देवगन के अलावा फिल्म से रितेश देशमुख का लुक भी सामने आ चुका है। जिसमें वह पहाड़ से गिर रहे हैं और अंजलि आनंद उन्हें संभाल रही हैं। इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, "अब तक के सबसे अलग और छुपे हुए खजाने को ढूंढने के लिए हमारे साथ शामिल हो जाइए।

ritesh

खतरनाक स्थिति में फिर आगे आए 'आदि-मानव'

रितेश देशमुख के अलावा फिल्म से अरशद वारसी और जावेद जाफरी का भी मजेदार पोस्टर सामने आया है, जिसमें 'आदि-मानव' मुश्किलों में आगे आने वाले अकेले नहीं हैं, बल्कि उनके साथ इस बार संजीदा शेख भी फंसी हुई हैं। उन्होंने धांसू पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "ऐसी खतरनाक स्थितियों में हम अपने आप आगे आ जाते हैं... और यहां तो खजाना भी है।"

dhamaal

धमाल 4 के सभी पोस्टर्स फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। मूवी में इस बार अजय देवगन-रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी के अलावा, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिम्या, अंजलि आनंद, रवि किशन, ईशा गुप्ता जैसे सितारे मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म के निर्देशन की कमान 'मस्ती' के डायरेक्टर 'इंदर कुमार' संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Box Office पर अजय देवगन को टक्कर देने आ रहा 'राव बहादुर', Dhamaal 4 को धराशायी करेगी ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर?