Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ‘महिलाओं को दोष देना…’ युजवेंद्र चहल संग RJ Mahvash की वायरल फोटोज के बीच धनश्री का आया पहला रिएक्शन

    Updated: Mon, 10 Mar 2025 09:01 PM (GMT+05:30)

    युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में एक्ट्रेस को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया। इ ...और पढ़ें

    धनश्री वर्मा ने दिया युजवेंद्र चहल की वायरल फोटो पर रिएक्शन (Photo Credit- Instagram)
    धनश्री वर्मा ने दिया युजवेंद्र चहल की वायरल फोटो पर रिएक्शन (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का नाम इन दिनों चर्चा में है
    2. युजवेंद्र चहल के साथ आरजे माधवश की फोटो वायरल हो रही है
    3. इसके बाद एक्ट्रेस का पहला पोस्ट सामने आया है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। चहल का उनकी पत्नी और एक्ट्रेस धनश्री से रिश्ता टूट चुका है। कथित तौर पर दोनों ने शादी के 5 साल बाद अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। इन दिनों क्रिकेटर को एक लड़की के साथ देखा जा रहा है, जो उनकी करीबी दोस्त आरजे महावश हैं। चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भी चहल और महावश साथ बैठकर मैच देखते हुए देखा गया।

    युजवेंद्र चहल के साथ नजर आने के बाद से ही आरजे महावश के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है। पहले बता दें कि वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और प्रैंक वीडियो भी बनाती हैं। वह अपने कंटेंट की बदौलत मिलियन व्यूज हासिल कर चुकी हैं। धनश्री से अलग होने की अफवाहों के बीच दोनों का साथ नजर आना एक नए रिश्ते की शुरुआत की ओर संकेत दे रहा है। हालांकि, दोनों ने ही इस बारे में कोई सफाई फिलहाल नहीं दी है। 

    धनश्री ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

    एक्ट्रेस धनश्री (Dhanashree Verma) इन दिनों इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट लगातार शेयर कर रही हैं। युजवेंद्र चहल से अलग होने की जानकारी के बीच इस तरह की पोस्ट का सिलसिला ज्यादा बढ़ चुका है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत और युजवेंद्र चहल की मौजूदगी दोनों ही जबरदस्त सुर्खियों में हैं। 

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- RJ Mahvash Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं चहल की 'रूमर्ड' GF आरजे महवाश? जानिए कमाई का जरिया

    सोशल मीडिया पर लोग चहल और धनश्री के रिश्ते पर तरह-तरह की बात कहते नजर आए। शायद इन तमाम पोस्ट के बारे में एक्ट्रेस धनश्री वर्मा को भी बता चला होगा। अब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा नजर आ रहा है कि 'महिलाओं को दोष देना हमेशा से फैशन में रहा है।' बता दें कि पिछले साल एक्ट्रेस को कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर के साथ वायरल फोटोज को लेकर ट्रोल किया गया था। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)

    साल 2020 में हुई थी शादी

    युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी 22 दिसंबर 2020 में हुई थी। दोनों का नाम पॉपुलर कपल की लिस्ट में शामिल किया जाता था, लेकिन अब युजवेंद्र और धनश्री अलग हो चुके हैं। फिलहाल दोनों ने ही तलाक की वजह और इससे जुड़ा कोई अपडेट शेयर नहीं किया है। प्रशंसकों को उनकी टिप्पणी का बेसब्री से इंतजार है।

    ये भी पढ़ें- कौन हैं RJ Mahvash? IND Vs NZ Final में Yuzvendra Chahal के साथ बैठकर खूब बटोरी सुर्खियां, विवेक ऑबरॉय ने भी दिखाई झलक