Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhanush-Aishwarya Divorce: धनुष नहीं, ऐश्वर्या ने शादी का दिया था प्रपोजल, 22 साल पहले इस जगह लड़े थे नैन

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 12:05 AM (IST)

    धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत (Dhanush Aishwarya Rajinikanth Divorce) अलग होने के दो साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने कोर्ट में तला ...और पढ़ें

    धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की लव स्टोरी है दिलचस्प। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की लव स्टोरी है दिलचस्प। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2004 में धनुष और ऐश्वर्या ने की थी शादी
    2. 2022 में धनुष और ऐश्वर्या हुए थे अलग
    3. दो बच्चों के माता-पिता हैं ऐश्वर्या और धनुष

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dhanush and Aishwarya Rajinikanth Love Story: साउथ सिनेमा के पावर कपल कहे जाने वाले धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने साल 2022 में ही अपने रास्ते अलग कर लिये थे। लोगों को लगा था कि शायद दोनों फिर से एक हो जाएंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। धनुष और ऐश्वर्या ऑफिशियली एक-दूसरे से अलग होने जा रहे हैं।

    धनुष ने साल 2004 में सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी और डायरेक्टर ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwarya Rajinikanth) से धूमधाम से शादी रचाई थी। कपल को दो बच्चे हुए, यात्रा और लिंगा। 18 साल तक मैरिड लाइफ गुजारने के बाद जनवरी 2022 में धनुष और ऐश्वर्या ने अनाउंस किया कि दोनों अलग हो रहे हैं।

    अब दो साल बाद धनुष और ऐश्वर्या तलाक लेने जा रहे हैं। खबर है कि दोनों ने चेन्नई के फैमिली कोर्ट में हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13 बी के तहत आपसी सहमति से तलाक के लिए आवेदन किया है। जल्द ही इस पर सुनवाई भी हो जाएगी। इस स्टार कपल के अलग होने से फैंस काफी दुखी हैं। चलिए आपको उनकी लव स्टोरी से रूबरू कराते हैं।

    कैसे हुई ऐश्वर्या और धनुष की मुलाकात?

    ऐश्वर्या और धनुष की पहली मुलाकात एक्टर की फिल्म Kadhal Kondaen के फर्स्ट डे शो के दौरान हुई थी। एक इंटरव्यू में खुद एक्टर ने अपनी फर्स्ट मीटिंग की कहानी बताई थी। उन्होंने कहा था, "फिल्म खत्म होने के बाद मैं बस जाने ही वाला था, तभी सिनेमा के मालिक ने मुझे रजनीकांत की बेटियों ऐश्वर्या और सौंदर्या से मिलवाया। हमने बस एक-दूससरे को हाय-हैलो किया और चले गए।"

    खबरें और भी

    Dhanush Rajinikanth

    यह भी पढ़ें- Aishwarya Spotted: तलाक के बाद एक साथ नजर आए धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत, वायरल हुई तस्वीर

    ऐश्वर्या ने धनुष को दिया था हिंट

    धनुष ने बताया था कि अगले दिन ऐश्वर्या ने उन्हें पसंद करने का हिंट दिया था। कैप्टन मिलर एक्टर ने कहा था, "अगले दिन ऐश्वर्या ने मुझे एक गुलदस्ता भेजा और लेटर में लिखा, 'अच्छा काम करते रहे हो और मेरे टच में रहना।' इस चीज को मैंने बहुत सीरियसली लिया। वह मुझसे दो साल बड़ी हैं और हमारी मुलाकात के दो साल बाद हमने शादी कर ली थी।"

    Aishwarya and Dhanush

    ऐश्वर्या की इन बातों से धनुष को हुआ था प्यार

    धनुष को ऐश्वर्या की सादसी से प्यार हो गया था। उन्होंने कहा था कि वह अपने पिता से 100 गुना सिंपल हैं। वह हर किसी के साथ एक जैसा बर्ताव करती हैं। एक्टर ने कहा था, "मुझे यह भी पसंद है कि वह बेहद कॉम्प्लीकेटेड हैं। वह मेरे बेटों के लिए एक अच्छी मां हैं और उनकी परवरिश बहुत अच्छे से कर रही हैं।"

    Aishwarya Dhanush

    यह भी पढ़ें- Dhanush Aishwaryaa Rajinikanth Divorce: धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत में नहीं हो रही कोई सुलह, पढ़ें पूरी खबर

    क्यों पत्नी को इम्प्रेस नहीं कर पाए धनुष?

    साल 2013 के एक इवेंट में धनुष ने खुलासा किया था कि आखिर क्यों ऐश्वर्या उनसे ज्यादा इम्प्रेस नहीं रहती हैं। अभिनेता ने कहा था- 

    मिस्टर रजनीकांत को इम्प्रेस करना बहुत आसान था, क्योंकि उन्हें कला से प्यार है, उन्हें मेरी फिल्म बहुत पसंद आई और वह तुरंत मुझसे जुड़ गए। उनसे जुड़ना बहुत आसान है, बस एक अच्छे इंसान बनें और आप उन्हें प्रभावित कर सकते हैं। मैं अभी भी उन्हें (ऐश्वर्या) इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहा हूं। वह अब भी मुझसे प्रभावित नहीं है, क्योंकि मैं उनके साथ बहुत कम समय बिताता हूं।

    धनुष ने यह भी कहा था कि ऐश्वर्या ने ही पहले उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था और फिर वह तुरंत उनसे शादी के लिए मान गए थे।

    2022 को किया था अलग होने का एलान

    जनवरी 2022 में धनुष और ऐश्वर्या ने अपने अलग होने की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया था। एक स्टेटमेंट जारी कर दोनों ने कहा कि खुद की बेहतरी के लिए दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। वे अब व्यक्ति के रूप में विकसित होने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

    Dhanush

    मालूम हो कि साल 2012 में ऐश्वर्या ने धनुष की फिल्म 3 से निर्देशन करियर शुरू किया था। फिल्म में 'वाय दिस कोलावरी डी?' गाने ने एक्टर को नेशनल सेंसेशन बना दिया था। इस फिल्म में धनुष के अपोजिट श्रुति हासन नजर आई थीं।

    यह भी पढ़ें- Dhanush के बड़े बेटे यात्रा पर लगा इतने रुपये का जुर्माना, बिना हेलमेट-लाइसेंस के चला रहे थे बाइक