यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dharmendra Birthday: सनी, बॉबी और ऐशा ने धर्मेंद्र के बर्थडे पर लुटाया प्यार, पिता को गले लगकर दी दुआएं
Dharmendra 88th Birthday धर्मेंद्र बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर है। उम्र के इस पड़ाव पर भी एक्टर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और फैंस से जुड़ते हैं। सा ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के ही-मैन धर्मेंद्र 8 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर शुक्रवार 88 साल के हो गए। इस खास दिन पर धर्मेंद्र को परिवार और फैंस की तरफ से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं।
धर्मेंद्र को उनके बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और बेटी ईशा देओल ने भी विश किया है। तीनों ने पिता को गले लगाकर बधाई दी।
यह भी पढ़ें- Dharmendra Birthday: 'शोले' में धर्मेंद्र ने इस एक सीन के लिए खर्च कर दिए थे हजारों रुपये, हेमा मालिनी बनी थीं वजह
खास है 88वां बर्थडे
धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव में भी बेहद एक्टिव रहते हैं। साल 2023 में एक्टर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम की कहानी में नजर आए थे। फिल्म के लिए उन्होंने खूब चर्चा भी बटोरी थी। वहीं, सनी देओल ने गदर 2 के लिए बॉबी देओल ने एनिमल के लिए चर्चा बटोर रहे हैं। ऐसे में धर्मेंद्र के लिए उनका 88वां जन्मदिन खास है।
ऐशा ने लुटाया प्यार
ऐशा देओल ने धर्मेंद्र के बर्थडे पर उनके साथ ली गई एक अनसीन फोटो शेयर की। इंस्टाग्राम पर पापा को बर्थडे विश करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, हैप्पी बर्थडे मेरे डार्लिंग पापा, "लव यू... मैं दुआ करती हूं कि आप हमेशा खुश, स्वस्थ और मजबूत रहे। मैं बस आपसे बहुत प्यार करती हूं।"
View this post on Instagram
सनी देओल ने किया विश
सनी देओल ने धर्मेंद्र को बर्थडे विश करने के लिए उनके साथ अपनी एक ट्रिप की फोटो शेयर की। तस्वीर में सनी देओल और धर्मेंद्र पहाड़ों के बीच कैंप के पास ग्लास में कुछ पीते हुए दिख रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए गदर 2 स्टार ने उन्हें हैप्पी बर्थडे विश किया और लव यू कहा।
खबरें और भी
View this post on Instagram
बॉबी ने किया पापा को किस
धर्मेंद्र को जन्मदिन पर बधाई देने के लिए बॉबी देओल ने उनके साथ एक अनदेखी फोटो शेयर की। तस्वीर में धर्मेंद्र माला पहले हुए हैं और बॉबी उन्हें गले लगाकर किस कर रहे हैं। पोस्ट के साथ कैप्शन में बॉबी देओल ने कहा, "आपसे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं।"
View this post on Instagram