Dharmendra का नटखट अंदाज, Mohammed Rafi के सुर; 53 साल बाद भी आशिकों को दीवाना बनाता है बारिश का 'बेईमान' गाना
बारिश के मौसम के साथ बॉलीवुड के गीतों का कनेक्शन काफी पुराना है। खास तौर पर हर बारिश में मोहम्मद ...और पढ़ें
-1787831819430_m.webp)
53 साल से बारिश में फैंस का फेवरेट है मोहम्मद रफी का गीत। फोटो- instagram
HighLights
बारिश के मौसम में रफी साहब का गाना है सबका फेवरेट
53 साल पहले धर्मेंद्र पर फिल्माया गया था ये गीत
धर्मेंद्र ने आशिकों को नटखट अंदाज से सिखाया था असली रोमांस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहम्मद रफी ने अपने लंबे करियर में कई सफल गाने दिए हैं। उन्हें हिन्दी सिनेमा का वर्सेटाइल सिंगर कहा जाता है। उन्होंने रोमांटिक से लेकर दर्दभरे, गजलें अलग-अलग तरह के गीत गाए हैं। बारिश के मौसम में भी उनका ही एक गाना पिछले 53 सालों से श्रोताओं का पसंदीदा बना हुआ है।
यह गीत पहली मोहब्बत का इजहार करना हो, या बारिश की वजह से प्लान कैंसिल करने के बाद रूठी गर्लफ्रेंड को मनाना, हर सिचुएशन पर फिट बैठता है। हम आपको आज 53 साल पहले आए उस गीत के बारे में बता रहे हैं, जो बारिश आते ही लोगों की जुबान पर चढ़ जाता है और धर्मेंद्र के गाने को सुनकर हर आशिक का दिल मचलने लगता है।
धर्मेंद्र ने सिखाया था लड़की को इंप्रेस करने का तरीका
बारिश के मौसम के जिस पॉपुलर गीत की हम बात कर रहे हैं, वह किसी और पर नहीं, बल्कि अपने जमाने के सबसे रोमांटिक स्टार रहे धर्मेंद्र(Dharmendra) पर फिल्माया गया था। इस रोमांटिक ट्रैक में धर्मेंद्र, मुमताज से बारिश के मौसम में अपनी मोहब्बत का इजहार करते हुए दिखाई देते हैं। गाने के लिरिक्स हैं 'आज मौसम बड़ा बेईमान है बड़ा...बेईमान है आज मौसम।
53 साल पहले मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) की आवाज में गाए इस गीत के बोल उन यादों को ताजा कर देते हैं, जब दो प्यार करने वालों में हिचक और झिझक दोनों होती है, लेकिन खूबसूरत से बारिश के मौसम में उनके दिल की बात जुबान पर आ ही जाती है।

1973 की सुपरहिट फिल्म का है गाना
मोहब्बत से भरा और आज भी आशिकों के दिलों को मचलाने वाला ये गाया फिल्म 1973 में रिलीज हुई फिल्म 'लोफर' है, जिसे मोहम्मद रफी ने आवाज दी थी और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने इसका म्यूजिक सजाया था। इस गाने के लिरिक्स आनंद बख्शी ने लिखे थे। गाना धर्मेंद्र और मुमताज के रोमांस के इर्द-गिर्द बुना गया है।
Youtube- Romantic Gaane
53 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म लोफर अपने दौर की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। मूवी के निर्देशन की कमान ए भीमसिंह ने संभाली थी। फिल्म में धर्मेंद्र का स्टाइलिश और फ्लैमबॉय अंदाज दर्शकों के सिर चढ़कर बोला था।
