Lata Mangeshkar का वायरल रक्षाबंधन गीत, बहन करती है भाई से राखी बंधवाने की रिक्वेस्ट; सुनकर खिल उठेगा रोम-रोम
लता मंगेशकर का गाया फिल्म 'अनपढ़' का गीत रक्षाबंधन के सबसे पवित्र गीतों में गिना जाता है। यह गाना बहन ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड ने हमें हर एक इमोशन के लिए अनेकों गीत दिए हैं। अगर आप रोमांटिक हैं तो ये गाना गाइए, उदास फील कर रहे तो ये गाइए।
इसी तरह हर एक तीज-त्योहार के हिसाब से भी यहां गीत मौजूद है। चूंकि राखी का पावन पर्व नजदीक है, ऐसे में हम आपको रक्षाबंधन के ऐसे ही एक पवित्र गाने के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आपको रोम-रोम खिल उठेगा।
64 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म
हम बात कर रहे हैं साल 1962 में आई फिल्म 'अनपढ़' के गाने 'रंग-बिरंगी राखी लेके' की। इस गाने को आवाज दी थी लता मंगेशकर ने और राजा मेहदी अली खान ने इसके लिरिक्स लिखे थे। संगीत था मदन मोहन का जो आज भी लोगों के कानों में गूंजता है।
-1787829388645.webp)
बेहद इमोशनल है गाने का भाव
रक्षाबंधन के इस गीत को राखी के सबसे मधुर गानों में गिना जाता है जहां पर बहना बड़े ही प्यार से अपने वीर से रिक्वेस्ट कर रही है कि प्लीज राखी बंधवा लो। गाने में बहन कहती है कि उसे सोने या चांदी के महंगे हार नहीं चाहिए, उसे तो बस अपने भाई का प्यार और उसकी लंबी उम्र का आशीर्वाद चाहिए। इस गाने में वो अपनत्व का भाव साफ झलकता है जिसमें बहन सब चीजों को त्यागकर सिर्फ भाई की खुशी की मंगल कामना करती है।
माला सिन्हा पर फिल्माया गया है गीत
पर्दे पर इस गाने को प्रसिद्ध अभिनेत्री माला सिन्हा पर फिल्माया गया है, जो फिल्म में मुख्य भूमिका में थीं। उनके बड़े भाई का किरदार मशहूर और दिग्गज अभिनेता बलराज साहनी ने निभाया है। आज के दौर के हिसाब से देखा जाए तो यह गाना आज के तड़क-भड़क वाले दौर में रक्षाबंधन की पारंपरिक सादगी और उसकी पवित्रता की याद दिलाता है। अगर रक्षाबंधन के किसी खूबसूरत गाने को याद करते हैं तो उसमें रंग-बिरंगी राखी का नाम जरूर आता है।
