Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dharmendra को देखने अस्पताल पहुंचे Salman- Shah Rukh, भाईजान के चेहरे पर दिखी उदासी

    Updated: Mon, 10 Nov 2025 08:47 PM (IST)

    Dharmendra News: वेटरन एक्टर धर्मेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभिनेता मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उनसे मिलने के लिए हेमा मालिनी ...और पढ़ें

    धर्मेंद्र को देखने अस्पताल पहुंचे सलमान खान

    धर्मेंद्र को देखने अस्पताल पहुंचे सलमान खान

    HighLights

    1. धर्मेंद्र को देखने अस्पताल पहुंचे सलमान

    2. अस्पताल में धर्मेंद्र की हालत है गंभीर

    3. सनी देओल के चेहरे पर भी दिखी उदासी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सनी देओल के चेहरे पर दिखी उदासी ने उनके चाहने वालों को और परेशान कर दिया था।

    अब धर्मेंद्र से मिलने सलमान खान (Salman Khan) भी अस्पताल पहुंच गए हैं। सलमान, देओल परिवार के बहुत करीब हैं। धर्मेंद्र के साथ भाईजान का अटैचमेंट किसी से छुपा नहीं है। अब अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए एक्टर के चेहरे पर उदासी देखी गई।

    धर्मेंद्र को देखने गए सलमान खान

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान गाड़ी में बैठे हुए परेशान दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर उदासी साफ दिख रही है। वह पैपराजी पर भी भड़क गए, क्योंकि पैप्स उनका रास्ता रोक रहे थे। धर्मेंद्र की गंभीर हालत की खबर जब से फैंस को लगी है, तभी से लोग उनकी अच्छी हेल्थ की कामना कर रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Dharmendra की हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट, अस्पताल पहुंचे हेमा मालिनी और सनी देओल

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    शाह रुख भी पहुंचे कैंडी हॉस्पिटल

    सलमान खान के बाद बॉलीवुड बादशाह शाह रुख खान भी धरम पाजी से मिलने ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। हॉस्पिटल के बाहर शाह रुख की कार को स्पॉट किया गया है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

     

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    सनी देओल ने दिया धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते से धर्मेंद्र की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। आज ऐसी खबर आई कि अभिनेता की हालत और भी गंभीर हो गई है और वह वेंटिलेटर पर हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सनी देओल की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया कि धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वे ऑब्जर्वेशन में हैं। आगे की जानकारी और अपडेट मिलते ही शेयर किए जाएंगे। सभी से रिक्वेस्ट है कि उनकी जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करें और परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।

    बहूरानी भी पहुंचीं अस्पताल

    सनी देओल और सलमान से पहले हेमा मालिनी और उनकी बेटियां भी अस्पताल पहुंचीं। बॉबी देओल की पत्नी तान्या भी ससुर धर्मेंद्र को देखने के लिए अस्पताल के बाहर स्पॉट हुईं। इस वक्त फैंस अभिनेता के ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Dharmendra की ये फिल्म थी बॉक्स ऑफिस पर गोल्डन जुबली, 50 हफ्तों तक सिनेमाघरों में किया था राज