Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Esha Deol की शादी टूटने से बेहद दुखी हैं 'पापा' Dharmendra, 'दामाद' भरत संग फिर बसाना चाहते हैं बेटी का घर?

    Updated: Sat, 17 Feb 2024 12:55 PM (IST)

    एशा देओल और भरत तख्तानी ने अपने रिश्ते को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है। खबरों के मुताबिक शादी के 12 साल बाद एशा और भरत ने अलग होने का फैसला किया है। अ ...और पढ़ें

    धर्मेंद्र ने बेटी एशा देओल के तलाक पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    धर्मेंद्र ने बेटी एशा देओल के तलाक पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. एशा देओल के तलाक पर बोले पिता धर्मेंद्र
    2. बेटी के तलाक से दुखी हैं धर्मेंद्र
    3. एशा देओल ने पूर्व पति भरत से तोड़ी 12 साल की शादी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dharmendra On Esha Deol Divorce: 'धूम' फेम एक्ट्रेस एशा देओल (Esha Deol) ने अपने पूर्व पति भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) से अलग होने का फैसला कर लिया है। काफी समय से एशा और भरत के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही थीं। कुछ समय पहले एक स्टेटमेंट में उनके अलग होने की खबरों पर मुहर लगी।

    एशा देओल ने साल 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी रचाई थी। एशा और भरत की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम राध्या (2017) और छोटी बेटी का नाम मिराया (2019) है। 12 साल बाद एशा और भरत ने अपने रास्ते अलग कर लिए। बेटी एशा की शादी टूटने पर धर्मेंद्र (Dharmendra) का रिएक्शन सामने आया है। 

    एशा देओल के अलगाव पर क्या बोले धर्मेंद्र?

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, एशा देओल और भरत तख्तानी के अलगाव से धर्मेंद्र बहुत दुखी हैं। वह नहीं चाहते कि दोनों अलग हों। बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, कोई भी माता-पिता अपने बच्चों के परिवार को टूटता हुआ देख खुश नहीं हो सकता है। धर्मेंद्र जी भी अंदर से दुखी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि धर्मेंद्र ने एशा और भरत को फिर से इस पर विचार करने की सलाह दी है।

    dharmendra esha deol

    यह भी पढ़ें- Esha-Bharat Love Story: एक 'टिशू' से शुरू हुआ था एशा और भरत का स्कूल लव, किसी फिल्म से कम नहीं प्रेम कहानी

    एशा और भरत को फिर से साथ लाना चाहते हैं धर्मेंद्र?

    एशा और भरत की दो बेटियां हैं, जो अपने दादा-दादी और नाना-नानी के बेहद करीब हैं। माता-पिता के अलग होने से उन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसलिए धर्मेंद्र चाहते हैं कि अगर दोनों का रिश्ता बच सकता है तो उन्हें कोशिश करनी चाहिए। हालांकि, वह अपनी बेटी के फैसले के खिलाफ भी नहीं हैं।

    खबरें और भी

    क्यों अलग हुए एशा और भरत?

    एशा देओल और भरत तख्तानी बी-टाउन के पावर कपल कहे जाते थे, लेकिन अचानक उनका अलग होना फैंस के लिए शॉकिंग है। कुछ महीनों से एशा पूर्व पति भरत के साथ कोई पोस्ट नहीं कर रही थीं, तभी से लोग अनुमान लगा रहे थे कि उनके रिश्ते में शायद खटास आ गई है। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला तो कर लिया है, लेकिन इसकी वजह नहीं बताई है। 

    रूमर्स हैं कि भरत के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से एशा ने तलाक लेने का रास्ता चुना है। कहा जा रहा है कि भरत बैंगलोर की रहने वाली एक महिला को डेट कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Esha Deol से क्यों दूर होने लगे थे 'पति' Bharat Takhtani, एक्ट्रेस का खुलासा- 'मैं उनकी जरूरतों का ध्यान...'