विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dharmender की वजह से मिला था Amitabh Bachchan को 'शोले' में काम, बिग बी के लिए करनी पड़ी थी सिफारिश

Published: Sat, 14 Jun 2025 08:48 PM (IST)

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) ने शोले फिल्म में अमिताभ बच्चन को काम दिलाने के किस्से के बारे में बात की। ...और पढ़ें

शोले के लिए धर्मेंद्र ने की थी अमिताभ की सिफारिश (Photo Credit- Jagran)
शोले के लिए धर्मेंद्र ने की थी अमिताभ की सिफारिश (Photo Credit- Jagran)

HighLights

  1. धर्मेंद्र ने की थी अमिताभ बच्चन की सिफारिश
  2. शोले में धर्मेंद्र की बदौलत मिला था काम
  3. दिग्गज अभिनेता ने सुनाया फिल्म से जुड़ा किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की बेहतरीन फिल्मों का जिक्र होगा, तो सबसे पहले शोले का नाम लिया जाएगा। रमेश सिप्पी की फिल्म में उन्होंने वीरू का किरदार निभाया था। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था, जिन्हें जय के किरादर में देखा गया। इस बात का जिक्र अक्सर होता है कि शोले फिल्म में बिग बी को काम दिलाने का श्रेय धर्मेंद्र को जाता है। फाइनली अब एक्टर ने खुद इस किस्से के बारे में बात की है।

फिल्मी दुनिया में बेहद कम स्टार ऐसे होते हैं, जो अपने से कम अनुभव वाले कलाकारों को काम दिलाने में दिलचस्पी दिलाते हैं। खैर, धर्मेंद्र का नाम इन चुनिंदा सितारों की सूची में शामिल किया जाता है। उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन को भी एक ऐसी फिल्म में काम दिलवाया है, जिसके लिए उनके काम को खूब सराहना मिली है।

शोले में धर्मेंद्र की बदौलत मिला बिग बी को काम

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने एएनआई को दिए हालिया इंटरव्यू में साल 1975 की हिट शोले फिल्म के बारे में बात की। उन्होंने अमिताभ बच्चन की कास्टिंग का किस्सा भी सुनाया। एक्टर ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने रमेश सिप्पी से अमिताभ बच्चन के लिए सिफारिश की थी।

Photo Credit- IMDb

ये भी पढ़ें- Bobby Deol ने शेयर की पिता धर्मेंद्र की अनदेखी तस्वीर, पहली पत्नी प्रकाश संग शादी को हुए 71 साल

धर्मेंद्र ने शोले फिल्म के लिए जय की कास्टिंग के बारे में उन्होंने कहा, 'इसका उल्लेख पहले हो चुका है। हां, यह बात सच है कि मैंने रमेश सिप्पी साहब से अमिताभ बच्चन के लिए सिफारिश की थी। मैं यह तो कभी नहीं कहता कि मैंने उनको रोल दिलवाया था। अमिताभ साहब मुझसे मिलने आते थे। तो मैंने रमेश सिप्पी जी को उनके बारे में बताया कि ये नया लड़का है और आवाज से लगता है कि अच्छा काम करता है।

अमितभा के लिए रमेश सिप्पी से की थी सिफारिश

धर्मेंद्र ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, फिर मैंने रमेश सिप्पी जी को कहा कि आप इन्हें फिल्म में ले लो। बता दें कि फिर अमिताभ बच्चन को शोले फिल्म का महत्वतपूर्ण जय का रोल मिला, जिसका जिक्र सिनेमा लवर्स के बीच खूब चलता है।

Photo Credit- IMDb

शोले के बारे में बता दें कि इसमें रामगढ़ नामक एक गांव की कहानी को दिखाया गया है, जहां ठाकुर बलदेव सिंह (संजीव कुमार) कुख्यात डाकू गब्बर सिंह (अमजद खान) को हराने की योजना बनाता है और इसके लिए दो अपराधियों जय और वीरू को काम पर रखता है।

ये भी पढ़ें- 'मेरे एक Kiss ने हिला डाला...' Dharmendra ने 87 साल की उम्र में लिपलॉक करने पर तोड़ी चुप्पी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।