विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आंख मूंदकर भरोसा करता...', Dharmendra के पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता, पूछे एक्टर से सवाल

Published: Sun, 12 May 2024 08:37 AM (IST)

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Dharmendra अपने फैंस से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता अक्सर ...और पढ़ें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Photo Credit: Instagram)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के ही-मैन यानी दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने करियर की एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया। उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद भी किया और यही वजह है कि आज उनकी एक अलग फैन फॉलोइंग है, जो उन्हें बहुत प्यार करती है। ऐसे में अभिनेता भी अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं।

धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इस बात की जानकारी उनके बेटे बॉबी देओल और सनी देओल ने भी 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में दी थी। अभिनेता वहां कोई न कोई पोस्ट वहां शेयर करते रहते हैं। कभी फिल्मों और सेट से जुड़े किस्से फैंस के साथ शेयर करते हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया, जिसे देखने के बाद उनके फैंस टेंशन में आ गए।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ही नहीं, Dharmendra ने ठुकराया था राज कुमार की सुपरहिट फिल्म का ऑफर, बाद में हुआ पछतावा

धर्मेंद्र ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि प्लीज उस इंसान को धोखा न दें, जो आप पर आंख बंद करके भरोसा करता हो। अब अभिनेता का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

फैंस को हुई अभिनेता की चिंता

अपने पसंदीदा अभिनेता का यह पोस्ट देख कर उनके फैंस को उनकी चिंता हो गई है। ऐसे में कुछ लोग एक्टर से सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बिल्कुल सही बात है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि सही कहा सर, लेकिन किसी को धोखा क्यों दें। तीसरे यूजर ने लिखा कि आपको किसने चीट किया पाजी।

धर्मेंद्र का वर्क फ्रंट

अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था। इस मूवी में उन्होंने शाहिद कपूर के दादा का रोल प्ले किया था। वहीं, कृति भी इस मूवी में मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं।

यह भी पढ़ें: 63 साल पहले आई फिल्म में शर्टलेस हुए थे Dharmendra, दिल्ली के सिनेमाघरों से 15 हफ्तों तक नहीं उतरी थी फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।