यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
63 साल पहले आई फिल्म में शर्टलेस हुए थे Dharmendra, दिल्ली के सिनेमाघरों से 15 हफ्तों तक नहीं उतरी थी फिल्म
धर्मेंद्र (Dharmendra) हिंदी सिनेमा के वो दिग्गज अभिनेता हैं जो लंबे अरसे अभिनय की दुनिया में अपना राज कायम किए हुए हैं। 60 के दशक में अपने एक्टिंग कर ...और पढ़ें

HighLights
- पहली ही फिल्म में धर्मेंद्र ने कर दिया था ये अनोखा काम
- ऑनस्क्रीन सारे कपड़े उतार कर किया सबको हैरान
- 60 दशक में धर्मेंद्र ने किया था डेब्यू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के ही-मैन यानी धर्मेंद्र (Dharmednra) फिल्म इंडस्ट्री के वेटरन कलाकार हैं। अपने फिल्मी करियर में शोले (Sholay 1975), यादों की बारात और धर्मवीर जैसी कई शानदार मूवीज करने वाले अभिनेता फैंस के फेवरेट माने जाते हैं। आज भी उनकी फिल्मों को लेकर सिने प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिलता है।
63 साल पहले धर्मेंद्र ने निर्देशक रमेश सेहगल की फिल्म शोला और शबनम (Shola Aur Shabnam) में काम किया था। इस मूवी में पहली बार उन्होंने शर्टलेस होकर हर किसी को हैरान कर दिया था। आइए जानते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया था।
जब स्क्रीन पर धर्मेंद्र ने उतारे सारे कपड़े
शोला और शबनम धर्मेंद्र के करियर की सफल मूवीज में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में उनके साथ तारला मेहता, अभी भट्टाचार्य, एम रंजन और जीवन कला जैसे कलाकार मौजूद थे। ये फिल्म धर्मेंद्र के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। इस मूवी को लेकर साल 1987 में धर्मेंद्र ने फिल्मफेयर मैगजीन को एक इंटरव्यू दिया था।
.jpg)
उस दौरान उन्होंने शोला और शबनम को लेकर कई दिलचस्प किस्सों का साझा किया था। धर्मेंद्र के अनुसार- ये पहली ऐसी फिल्म थी, जिसमें मैं पहली बार शर्टलेस हुआ था। उन दिनों शर्टलेस होना बहुत बड़ी बात मानी जाती थी।
खबरें और भी
.jpg)
शोला और शबनम में मेरा एक बाथरूम सीन था और उसके लिए मुझे कपड़े उतारने पड़े थे। इस तरह से धर्मेंद्र ने रमेश सेहगल की मूवी को लेकर मजेदार किस्सा साझा किया था।
ये भी पढ़ें- 88 साल के Dharmendra को ये हुआ क्या? क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस, बोले- लोग लकीर के फकीर लेकिन...
धर्मेंद्र की फिटनेस खींचा था सबका ध्यान
जब धर्मेंद्र को शोला और शबनम में शर्टलेस देखा गया था तो उसके बाद हर तरफ उनकी सॉलिड फिटनेस के चर्चे होने लगे थे। धर्मेंद्र उस दौर उन चुनिंदा अभिनेताओं में शुमार हो गए थे, जो अपनी बेहतरीन फिजिक के लिए प्रचलित थे। मालूम हो कि उस वक्त युवाओं को धर्मेंद्र की फिटनेस से काफी मोटिवेशन मिला था।
.jpg)
15 सप्ताह तक सिनेमाघरों में चली थी शोला और शबनम
बतौर अभिनेता धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे सफल फिल्म कलाकारों में से एक माने जाते हैं। उनकी शोला और शबनम ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद चखा था। आज भी ये मूवी को एक्टर की सबसे शानदार मूवीज में से एक मानी जाती है।
.jpg)
इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने बताया था- शोला और शबनम ने आते ही दर्शकों के दिलों को आसानी से जीत लिया था। इस मूवी की कहानी फैंस को काफी पसंद आई और हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी थी। दिल्ली के मोती सिनेमाघर में हमारी ये फिल्म करीब 15 सप्ताह तक चली थी।

तत्कालीन दौर में किसी भी फिल्म का इतने समय तक थिएटर्स में चलते रहना बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती थी। ऐसे में शोल और शबनम के जरिए हमने ये अनुभव किया था।
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र की Hema Malini से दूसरी शादी के बाद 'बागी' बन गए थे Bobby Deol, कहा- जब मैं 18 साल का था तब...