विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

88 साल के Dharmendra को ये हुआ क्या? क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस, बोले- लोग लकीर के फकीर लेकिन...

Published: Sat, 04 May 2024 01:51 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 04 May 2024 01:52 PM (GMT+05:30)

6 दशक से लंबे फिल्मी करियर के दौरान धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपनी शानदार फिल्मों से हर किसी का भरपूर मनोरंजन ...और पढ़ें

सामने आया धर्मेंद्र का लेटेस्ट पोस्ट (Photo Credit-Instagram)
सामने आया धर्मेंद्र का लेटेस्ट पोस्ट (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. धर्मेंद्र ने शेयर किया लेटेस्ट पोस्ट
  2. अभिनेता के क्रिप्टिक पोस्ट से बढ़ा सस्पेंस
  3. हाल ही में मनाई 44वीं वेडिंग एनिवर्सरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के ही-मैन यानी धर्मेंद्र (Dharmendra) को भला कौन नहीं जानता। 64 साल के फिल्मी करियर में धर्मेंद्र ने एक से एक शानदार मूवीज के जरिए फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है। हाल ही में शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में भी उन्होंने अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीता। 

लेकिन कुछ दिनों से ये देखा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर धर्म पाजी काफी एक्टिव रहते हैं और अपने क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए आए दिन सस्पेंस क्रिएट करते हैं। शनिवार को भी सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) के पिता ने फिर से ऐसा ही कुछ पोस्ट शेयर किया है। 

सामने आया धर्मेंद्र का लेटेस्ट पोस्ट

88 साल के धर्मेंद्र इस समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम हैंडल पर काफी वक्त बिताते हैं। अक्सर देखा जाता है कि उनकी कोई न कोई पोस्ट चर्चा का विषय बनती रहती है। आज भी उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनकी एक अनसीन फोटो शामिल है। 

इस फोटो में आप देख सकते हैं कि वह सिर पर उल्टा कैप और टी शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा उनकी स्माइल फैंस का दिल जीत रही है। लेकिन सबसे अधिक अगर किसी चीज ने उनकी पोस्ट में ध्यान खींचा है तो वह उसका कैप्शन है।

धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा है- दोस्तों, लोग लकीर है फकीर हैं और लकीर खींचना मुझे आता नहीं। हालांकि इस कैप्शन में वह किस की तरफ इशारा कर रहे हैं, वो अभी साफ नहीं हुआ है। लेकिन इस पोस्ट ने सिने प्रेमियों के बीच सस्पेंस क्रिएट कर दिया है। 

हाल ही में मनाई 44वीं शादी की सालगिरह

बीते 2 मई को धर्मेंद्र ने अपनी दूसरी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी के साथ शादी की 44वीं सालगिरह का जश्न मनाया है। इस मौके पर हेमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया था।

ये भी पढ़ें- Esha Deol फूले हुए होंठों को लेकर फिर हुईं ट्रोल, 'हीरामंडी' के प्रीमियर पर लिप सर्जरी का बना मजाक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।