Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Esha Deol फूले हुए होंठों को लेकर फिर हुईं ट्रोल, 'हीरामंडी' के प्रीमियर पर लिप सर्जरी का बना मजाक

    Updated: Thu, 25 Apr 2024 04:58 PM (IST)

    एशा देओल (Esha Deol) अपनी लिप सर्जरी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था। अब एशा देओल एक बार फिर मीडिया में ...और पढ़ें

    'हीरामंडी' के प्रीमियर पर एशा देओल के लिप सर्जरी का बना मजाक, (X Image)
    'हीरामंडी' के प्रीमियर पर एशा देओल के लिप सर्जरी का बना मजाक, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एशा देओल एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने मथुरा से अपना वीडियो शेयर किया था। इस दौरान उनके बदले हुए चेहरे ने ध्यान खींचा। कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था। अब एशा देओल एक बार फिर मीडिया में स्पॉट हुई। इस बार भी अपने फूले हुए होंठों को लेकर वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

    एशा देओल ने हाल ही में अपनी शादी के टूटने को लेकर खबरों में बनी हुई थीं। कुछ दिनों पहले उनके राजनीति में शामिल होने की भी चर्चा हुई थी।

    यह भी पढ़ें- Esha Deol: मथुरा पहुंचीं एशा देओल के होंठों ने खींचा ध्यान, लिप सर्जरी कराने पर पीछे पड़ी ट्रोल आर्मी!

    एशा के होंठों ने खींचा ध्यान

    संजय लीला भंसाली की अपकमिंग वेब सीरीज हीरामंडी का बुधवार को मुंबई में प्रीमियर रखा गया। जहां रेखा से लेकर नीतू सिंह तक, कई स्टार्स पहुंचे। इनमें एशा देओल का नाम भी शामिल रहा। इवेंट में एक्ट्रेस पिंक और गोल्ड कलर का शरारा सेट पहन कर पहुंचीं। एशा देओल खूबसूरत भी लग रही थीं, लेकिन चर्चा सिर्फ उनके फूले हुए होंठों को लेकर हुई।

    View this post on Instagram

    A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

    बुरी तरह ट्रोल हुईं एशा

    हीरामंडी के प्रीमियम से एशा देओल की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई वायरल हो गई। इसके साथ ही फोटो पर कई कमेंट भी आए। एशा देओल के लुक पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "सर्जरी कराकर अच्छी- खासी क्यों बिगाड़ लेते हो तुम सेलेब्रिटीज।" एक अन्य यूजर ने कहा, "कितनी प्लास्टिक सर्जरी कराई है। इनकी मां भी ये करा रही हैं। यंग दिखना ठीक है, लेकिन एशा तो बिल्कुल अलग दिख रही हैं और बूढ़ी लग रही हैं। कम से कम इस फोटो से तो यही लग रहा है। अब पता नहीं मेकअप खराब है या फोटो एंगल सही नहीं है।"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: 'दिल मिल गए' का ये फेमस एक्टर सलमान खान के शो में होगा शामिल? सालों बाद बदल चुका है पूरा लुक

    पति से अलग हुईं एशा

    एशा देओल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अचानक सनसनी मचा दी थी। लंबे वक्त से पति भरत तख्तानी से उनके सेपरेशन की खबर सुनने को मिल रही थी, लेकिन इसे अफवाह ही समझा जा रहा था। हालांकि, कुछ समय बाद एशा देओल ने खुद शादी के 11 साल बाद अपना घर टूटने की जानकारी फैंस के साथ शेयर कर दी। 

    खबरें और भी