Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hema Malini Dharmendra Anniversary: एशा देओल ने मां-पापा की एनिवर्सरी पर शेयर की प्यारी तस्वीर, लिखा ये खास नोट

    Updated: Thu, 02 May 2024 09:06 AM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) और एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) की आज 44वीं वेडिंग एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर उनकी बेटी एशा देओल ने अपन ...और पढ़ें

    हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की सालगिरह (Photo Credit: Instagram)
    हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की सालगिरह (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. हेमा मालिनी और धर्मेंद्र सेलिब्रेट कर रहे हैं शादी की 44वीं सालगिरह
    2. बेटी एशा देओल ने किया विश
    3. शेयर की मां-पापा की खास तस्वीर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ियों की बात हो और उसमें ही-मैन धर्मेंद और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का नाम शामिल न हो ऐसा कैसे हो सकता है। फैंस को भी ये जोड़ी काफी पसंद आती है। आज यानी 2 मई को ये जोड़ी अपनी शादी की 44वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रही है।

    ऐसे में इनके चाहने वालों से लेकर परिवार के लोग तक इस कपल को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। अब धर्मेंद और हेमा मालिनी की बेटी एशा देओल ने भी अपने माता-पिता को बधाई देते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें: Hema Malini: धर्मेंद्र को मंजूर नहीं था हेमा मालिनी का राजनीतिक करियर, इस डर से 'ड्रीम गर्ल' पर लगाई थी रोक

    एशा ने खास अंदाज में किया विश

    एशा देओल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में धर्मेंद और हेमा मालिनी की एक प्यारी सी फोटो देखने को मिल रही है। फोटो में देखा जा सकता है कि ड्रीम गर्ल, धर्मेंद के कंधों पर सर रखकर स्माइल के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

    इस फोटो को शेयर करते हुए एशा ने कैप्शन में लिखा कि मेरे पापा और मां को सालगिरह की शुभकामनाएं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और मैं बस आपको गले लगाना चाहती हूं।

    खबरें और भी

    इसके कुछ देर बाद एशा ने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने माता-पिता के साथ पोज देते हुए नजर आईं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मैं काफी हद तक इसी से बनी हूं। सालगिरह मुबारक हो, सबसे अच्छे माता-पिता।

    फैंस ने किया विश

    एशा के इस पोस्ट पर हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के कई फैंस ने भी उन्हें सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि हैप्पी एनिवर्सरी हमारे ऑल टाइम पसंदीदा कपल। भगवान आपको सारी खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य दें। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप दोनों को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं।

    धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी

    बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्मेंद्र को हेमा मालिनी से साल 1970 में फिल्म 'तुम हसीं मैं जवां' के सेट पर प्यार हुआ था। वह उन्हें देखते ही अपना दिल दे बैठे थे। हालांकि, उस वक्त अभिनेता शादीशुदा थे, लेकिन एक्ट्रेस के लिए उनका प्यार इतना था कि वह उनसे दूर नहीं हो पाए। इसके बाद दोनों ने साल 1980 में शादी कर ली।

    यह भी पढ़ें: 'काश! मां- बाप को...', 88 साल के धर्मेंद्र के दिल में उठी टीस, माता-पिता के साथ किए इस बर्ताव पर हुआ पछतावा