विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Esha Deol के एक्ट्रेस बनने के खिलाफ थीं Hema Malini, फिल्मों की बजाय बेटी को इस फील्ड में देखना चाहती थीं ड्रीम गर्ल

Published: Sat, 30 Mar 2024 07:15 PM (IST)

हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी को लेकर जितनी बात की जाएं उतनी कम हैं। प्रोफेशनल करियर के ...और पढ़ें

जब बेटी एशा देओल को लेकर बोलीं हेमा मालिनी (Photo Credit-Jagran)
जब बेटी एशा देओल को लेकर बोलीं हेमा मालिनी (Photo Credit-Jagran)

HighLights

  1. एशा देओल को एक्ट्रेस बनाना नहीं चाहती थीं हेमा
  2. बेटी को लेकर हेमा मालिनी की थी ये चाहत
  3. रोचक है ड्रीम गर्ल और एशा का ये किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हेमा मालिनी को हिंदी सिनेमा जगत की ड्रीम गर्ल के रूप में भी जाना जाता है। वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) और उनकी प्रेम कहानी किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे। लेकिन हेमा और उनकी बेटी एशा देओल (Esha Deol) को लेकर आपने कभी कोई रोचक दास्तां सुनी है। 

आज इस लेख में हम आपको हेमा मालिनी और एशा देओल से जुड़ा एक दिलचस्प तथ्य बताने जा रहे हैं। हेमा कभी भी ये नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी एशा फिल्मों में उनकी तरह अदाकारी करें। आइए जानते हैं कि हेमा मालिनी (Hema Malini) ने ये बात क्यों कही थी और वह एशा देओल के भविष्य को लेकर क्या चाहती थीं।

एशा नहीं बने अभिनेत्री- हेमा

हेमा मालिनी ने बतौर एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा पर कई दशकों तक राज करने वालीं अभिनेत्री हैं। शोले, सीता और गीता जैसी कई शानदार मूवीज के जरिए हेमा ने खुद इंडस्ट्री में स्थापित किया। लेकिन एक मां के तौर पर वह ये नहीं चाहती थी कि उनकी बड़ी बेटी एशा देओल फिल्मी दुनिया में आए।

साल 2002 में हेमा मालिनी ने आईटीएमबी शो को एक इंटरव्यू दिया था। उस दौरान उन्होंने एशा देओल को लेकर खुलकर बात की। अभिनेत्री ने बताया- मैं ये कभी नहीं चाहती थी कि एशा देओल एक्ट्रेस बने। मेरी इच्छा थी कि वह मेरी ही तरह एक क्लासिकल डांसर बने और इसी फील्ड में वह अपना फ्यूचर बनाए। 

मैंने कई बार उसे बोला है कि वो क्लासिकल डांस सीखे। लेकिन वह अपने आगे किसी की नहीं सुनती। हांलाकि मेरी इच्छा के लिए उसने ये सीखा और मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मैंने अपनी दोनों बेटियों के साथ एक डांसर के रूप में स्टेज शेयर किया है। बता दें कि हेमा की दूसरी बेटी का नाम अहाना देओल है। 

ये भी पढ़ें- Asha Parekh और राजेश खन्ना ने ठुकराया था ऑफर, धर्मेंद्र की सिफारिश पर Hema Malini को क्यों मिली ये फिल्म

इस खेल में महारथी हैं एशा

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी होने के बावजूद एशा देओल को जीवन की शुरुआत में एक्ट्रेस बनने का कोई शौक नहीं था। इसी साक्षात्कार के दौरान हेमा मालिनी ने इस बात का खुलासा किया कि एशा देओल स्पोर्ट्स में काफी अव्वल रहीं। उन्होंने बताया- एशा फुटबॉल की बहुत अच्छी प्लेयर रही हैं। अपने स्कूल और कॉलेज के समय में वह फुटबॉल की टीम की सबसे बेहतरीन खिलाड़ी में शुमार रही। 

पंजाब की फुटबॉल की टीम से एशा ने कई फुटबॉल के मुकाबले भी खेले हैं। इस वजह से शुरुआत में उसे डांस और फिल्मों का कोई ज्यादा क्रेज नहीं था। लेकिन जैसे वक्त बदल एशा की सोच भी बदलने लगी। मालूम हो कि सिर्फ फुटबॉल ही नहीं, बल्कि हैंडबॉल गेम में भी एशा देओल काफी भावी खिलाड़ी के रूप में फेमस हुआ करती थीं। 

एशा देओल की डेब्यू फिल्म

हेमा मालिनी बड़ी बेटी एशा देओल को लेकर जो सोच रखती थीं, वो बेशक पूरी नहीं हो पाई। लेकिन एक एक्ट्रेस के रूप में एशा ने अपनी मां का नाम खूब रोशन किया है। साल 2002 डायरेक्टर विनय शुक्ला की फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। 

एशा की पहली फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। लेकिन बतौर एक्ट्रेस हेमा की बेटी ने काफी वाहवाही लूटी। इसके बाद एशा देओल के लिए जॉन अब्राहम की फिल्म धूम एक बड़ा ब्रेक थ्रो साबित हुई। इसके बाद वह नो एंट्री जैसी सफल फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। हांलाकि अब एशा देओल फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं। 

ये भी पढ़ें- इस सीन की शूटिंग के वक्त बुरी तरह डर गई थीं Hema Malini, 'ड्रीम गर्ल' की मदद के लिए Dev Anand ने बढ़ाया था हाथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।