Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hema Malini ने राम मंदिर में किया भरतनाट्यम, 'ड्रीम गर्ल' की डांस परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    Updated: Sun, 18 Feb 2024 02:21 PM (IST)

    ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की एक्टिंग के साथ-साथ शास्त्रीय नृत्य में भी काफी रुचि रही है। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके क्लासिकल डांस परफॉर्मेंस के वीडियो देख ...और पढ़ें

    हेमा मालिनी भरटनाट्यम डांस परफॉर्मेंस. फोटो क्रे़डिट- इंस्टाग्राम
    हेमा मालिनी भरटनाट्यम डांस परफॉर्मेंस. फोटो क्रे़डिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. राम लला के दरबार में हेमा मालिनी ने किया डांस
    2. एक्ट्रेस का वीडियो वायरल
    3. हेमा मालिनी की शास्त्री नृत्य में रही है रुचि

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Hema Malini Dance Performance in Ram Temple. लोगों को अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का दीवाना बनाने वाली दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) शास्त्रीय डांस को लेकर भी लोगों की नजरों में बनी रहती हैं। उन्होंने कई स्टेज परफॉर्मेंस दी है, जिसके लिए उनकी कई बार तारीफ हो चुकी है।

    बीते दिनों हेमा मालिनी ने अयोध्या के राम मंदिर में 'राग सेवा' की। उन्होंने इस परफॉर्मेंस से कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। अब एक्ट्रेस ने अपनी डांस परफॉर्मेंस का वीडियो भी शेयर किया है।

    राम मंदिर में हेमा मालिनी ने किया भरतनाट्यम

    हेमा मालिनी कई बार अपने शास्त्रीय डांस परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। इस बार उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर (Ram Temple, Ayodhya) में भरतनाट्यम किया। हेमा मालिनी ने नीले रंग की रेशम की साड़ी में यह नृत्य परफॉर्मेंस दी। साथ में उन्होंने टेंपल ज्वेलरी पहनी पर बालों में फूलों का गजरा लगाया। इस परफेक्ट लुक के साथ उन्होंने दिल छू देने वाली परफॉर्मेंस दी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

    फैंस ने की तारीफ

    हेमा मालिनी का डांस वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस ने उनके टैलेंट की तारीफ में काफी कुछ कहा। एक यूजर ने लिखा, 'हेमा जी आप हमारे लिए इंस्पिरेशन हैं।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'आपकी परफॉर्मेंस पर कोई शब्द ही नहीं। यह इतना अच्छा है।' वहीं, कई लोगों ने जय श्री राम लिखने के साथ ही उनके नृत्य की तारीफ की है।

    हेमा मालिनी ने परफॉर्मेंस से पहले रिहर्सल की फोटो भी फैंस के साथ शेयर की थी। इस फोटो में वह एक सिंपल सी साड़ी और नो मेकअप लुक में दिखाई दे रही थीं। इसके कैप्शन में उन्होंने बताया था कि वह राम मंदिर में 'राग सेवा' परफॉर्म करेंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, एक्ट्रेस ने बताया कैसे बच निकलीं मौत के मुंह से