विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भरत तख्तानी से अलग होने के बाद पॉलिटिक्स ज्वाइन करेंगी एशा देओल? मां हेमा मालिनी ने बेटी को लेकर कही बड़ी बात

Published: Sun, 18 Feb 2024 12:38 AM (GMT+05:30)

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी एशा देओल इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हैं। ...और पढ़ें

हेमा मालिनी और एशा देओल (फाइल फोटो)
हेमा मालिनी और एशा देओल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शादी के 11 साल बाद पति से अलग हुईं ईशा देओल
  2. हेमा मालिनी ने बेटी के भविष्य को लेकर दी बड़ी हिंट
  3. बेटी की शादी टूटने पर धर्मेंद्र ने जताया था दुख

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी की बेटी एशा देओल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी खबरें पर एंटरटेनमेंट के गलियारों में इन दिनों काफी चर्चा है। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने स्टेटमेंट जारी किया कि वह और उनके पति भरत तख्तानी अपनी शादी को खत्म कर रहे हैं। कहां जा रहा था कि एशा अब तलाक के बाद फिल्मों पर फोकस करेंगी। इस बीच एक्ट्रेस को लेकर एक खबर सामने आई है।

फिल्म लाइन में बनी रहेंगी एशा देओल?

हाल ही में एशा देओल के पिता धर्मेंद्र (Dharmendra) बेटी के पति से अलग-अलग होने की खबर पर दुख जताया था। हालांकि, उन्होंने अपनी बेटी की खुशी चाहने की बात भी कही थी। उधर, फैंस यह जानने के लिए उत्सुक है कि अब एशा देओल आगे क्या करेंगी। क्या ग्लैमर वर्ल्ड में वह अपने करियर की गाड़ी को आगे बढ़ाएंगी या दूसरी शादी कर जिंदगी में एक बार फिर नई शुरुआत करेंगी।

एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी (Hema Malini) ने बेटी के भविष्य को लेकर बड़ी हिंट दी। उन्होंने बताया कि कैसे उनका परिवार हमेशा उनके पोलिटिकल करियर के सपोर्ट में रहा है। इसी वजह से वह मुंबई और मथुरा में आसानी से लाइफ बैलेंस कर पा रही हैं। हेमा ने यह भी बताया कि धर्मेंद्र उनके फिल्मी करियर के साथ-साथ पॉलिटिकल करियर से भी खुश हैं और उनके साथ मथुरा भी जाते हैं।

राजनीति में किस्मत आजमाएंगी एशा देओल?

हेमा से फिर पूछा गया कि क्या एशा देओल परिवार की तरह पॉलिटिक्स ज्वाइन करेंगी। इस पर हेमा ने कहा कि अगर कोई इंटरेस्टेड होगा तो वह ज्वाइन कर सकता है। एक्ट्रेस ने कहा कि एशा पॉलिटिक्स ज्वाइन कर सकती हैं।

बता दें कि एशा और भरत ने 2012 में शादी की थी। 11 साल बाद इनका रिश्ता टूटने से फैंस को काफी बुरा लगा है। हालांकि, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि एशा मां हेमा मालिनी की ही तरह पॉलिटिक्स ज्वाइन करती हैं या फिल्म लाइन में ही बनी रहती हैं।

यह भी पढ़ें: किराने की दुकान से टॉफी खरीदते दिखे KGF स्टार Yash, सुपरस्टार की सादगी के कायल हुए फैंस, वायरल हुई ये फोटो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।