यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Esha Deol: पति भरत तख्तानी से अलग होने के बाद एशा देओल ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, छलका एक्ट्रेस का दर्द!
एशा देओल (Esha Deol) अपने टूटी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने आधिकारिक तौर पर पति भरत तख्तानी से अलग होने का एलान किया था। ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी और एक्ट्रेस एशा देओल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने आधिकारिक तौर पर पति भरत तख्तानी से अलग होने का एलान किया था। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस सेपरेशन के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आई थीं। अब उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
एशा देओल और भरत तख्तानी के अलग होने की खबरें पिछले काफी हफ्तों से मीडिया की गलियारों में घूम रही थी, लेकिन सिर्फ अफवाहों में, लेकिन कहते है ना कि अगर धुआं उठ रहा है, तो आग भी लगी होगी।
यह भी पढ़ें- Esha Deol की शादी टूटने से बेहद दुखी हैं 'पापा' Dharmendra, 'दामाद' भरत संग फिर बसाना चाहते हैं बेटी का घर?
एशा का क्रिप्टिक पोस्ट
एशा देओल ने कुछ दिनों बाद खुद ही पति भरत तख्तानी से अलग होने की घोषणा कर दी। हाल ही में एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, जब वो रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में शामिल होने के लिए गोवा रवाना हो रही थीं। वहीं, अब उन्होंने अपनी एक सन किस्ड फोटो पोस्ट की है, सेपरेशन का एलान करने के बाद ये उनका पहला पोस्ट है।
छलका एशा का दर्द
एशा देओल फोटो में कैप के साथ ब्लैक ड्रेस पहने कार में बैठी हुईं दिख रही हैं और उनके चेहरे पर सूरज की रोशनी पड़ रही है। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "चाहे कितना भी अंधेरा क्यों न हो जाए, सूरज जरूर उगेगा।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Esha Deol: पति से अलग होने की अफवाहों के बीच वायरल हुआ एशा देओल का पुराना पोस्ट, भरत तख्तानी को लेकर कही थी ये बात
View this post on Instagram
भरत और एशा की लव स्टोरी
एशा देओल ने साल 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी स्कूल से शुरू हुई थी, जब एक्ट्रेस क्लास 9 और भरत तख्तानी 10 में थे। हालांकि, बीच में ये रिश्ता टूट भी गया था, लेकिन कुछ सालों बाद फिर एशा और भरत की मुलाकात हुई। इस बार दोनों ने अपने रिश्ते को प्यार की मंजिल दी, लेकिन शादी के 12 साल बाद ये रिश्ता टूट गया।