Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    180 बार फ्लॉप हुआ हीरो फिर भी कहलाता है बॉलीवुड सुपरस्टार, हिंदी सिनेमा का हीमैन कभी था B ग्रेड मूवी का हीरो

    Updated: Fri, 16 May 2025 09:30 PM (IST)

    कोई बॉलीवुड स्टार जब सिनेमा में डेब्यू करता है तो वो अपनी पीछे कई सारी उम्मीदें लेकर आता है। उसे लगता है कि वो फिल्म में काम करेगा और सुपरहिट हो जाएगा ...और पढ़ें

    धर्मेंद्र ने बी ग्रेड फिल्मों में भी किया काम (फोटो-इंस्टाग्राम)
    धर्मेंद्र ने बी ग्रेड फिल्मों में भी किया काम (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में ऐसे कई हीरो हैं जिन्होंने एक या दो नहीं बल्कि कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इन्हीं में से एक हैं सुपरस्टार धर्मेंद्र, जिन्होंने 6 ब्लॉकबस्टर, 7 सुपरहिट, 36 हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतनी सफलता हासिल करने के बावजूद बॉलीवुड के ही-मैन के नाम सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्मों का रिकॉर्ड है। शायद आपको ये बात सुनकर शॉक लगे लेकिन ये सच है।

    साल 2011 तक लीड एक्टर के तौर पर किया काम

    धर्मेंद्र ने 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वे कई फिल्मों में नजर आए और सबसे हैंडसम स्टार बन गए। धर्मेंद्र का नाम उन दिग्गज कलाकारों में शुमार है जिन्होंने 50 से ज्यादा सुपरहिट फिल्मों में काम किया। यही वजह है कि उन्हें हिंदी सिनेमा का सुपरस्टार कहा जाता है। हालांकि उनके लिए ये शुरुआत इतनी भी अच्छी नहीं थी। उन्होंने बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया। धर्मेंद्र की पहली हिट फ़िल्म 1962 में आई अनपढ़ थी, जो उनके डेब्यू के दो साल बाद रिलीज हुई थी। वे 2011 तक लीड हीरो के तौर पर रहे। लेकिन धर्मेंद्र ने साइड रोल भी किए।

    यह भी पढ़ें: Dharmendra को धोखा देकर फिल्माया गया था दुष्कर्म सीन, Sunny Deol ने डायरेक्टर को दी थी धमकी

    किसके नाम है फ्लॉप फिल्मों का रिकॉर्ड

    धर्मेंद्र ने पापी देवता, जुआरी, महाशक्ति शाली, हम सब चोर हैं, धर्म कर्म, और प्यार का कर्ज जैसी कुछ बी ग्रेड फिल्मों में काम किया जिसने उनकी इमेज को एकदम बदलकर रख दिया था। पुरानी रिपोर्ट्स को खंगाले तो धर्मेंद्र के नाम जितनी हिट फिल्मों के रिकॉर्ड हैं उससे कई ज्यादा फ्लॉप भी दर्ज हैं। मिथुन चक्रवर्ती के बाद धर्मेंद्र ऐसे अभिनेता हैं जिनके न नाम सबसे ज़्यादा फ्लॉप देने का रिकॉर्ड है। मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर में 180 फ्लॉप फिल्में दी हैं। लेकिन धर्मेंद्र की फ्लॉप फिल्मों की संख्या भी काफी ज्यादा है। IMDb के मुताबिक उनकी सोलो फिल्मों की लिस्ट में 85 में से 44 फिल्में फ्लॉप मानी गईं, यानी 1960 से 2013 तक कुल 180 फिल्में फ्लॉप रहीं।

    यह भी पढ़ें: इस नए एक्टर की मदद के लिए गुंडों से भिड़ गए थे धर्मेंद्र, इतना मजबूत हो गया था याराना

    खबरें और भी