Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhoom 4 से सामने आ गया Ranbir Kapoor का धांसू लुक! सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलीं ये फोटोज

    Updated: Tue, 15 Oct 2024 04:35 PM (IST)

    बीते दिनों से धूम फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त धूम 4 (Dhoom 4) को फिल्म को लेकर सुर्खियां काफी तेज हैं। अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम इस फिल्म ...और पढ़ें

    क्या धूम 4 से सामने आया रणबीर कपूर का लुक (Photo Credit-X)
    क्या धूम 4 से सामने आया रणबीर कपूर का लुक (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. धूम 4 में नजर आ सकते हैं रणबीर कपूर
    2. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नया लुक
    3. रणबीर कपूर के अपकमिंग फिल्में कौन सी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की कल्ट मूवी के तौर पर धूम फ्रेंचाइजी को जाना जाता है। मौजूदा समय में धूम 4 (Dhoom 4) को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। खबर है कि धूम की चौथी किस्त में सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) विलेन की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिन्हें धूम 4 में उनके लुक से जोड़ा जा रहा है। 

    इन तस्वीरों को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है और उन्होंने ये दावा कर दिया है कि धूम 4 में रणबीर इसी अंदाज में नजर आ सकते हैं। आइए मामले को विस्तार से जानते हैं। 

    क्या धूम 4 से रणबीर कपूर का लुक हुआ आउट?

    मॉर्डन डे में भी रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं हैं। लेकिन इसके बावजूद उनकी कोई न कोई फोटो और वीडियो फैंस के बीच चर्चा का विषय बनती रहती है। बॉलीवुड के फेमस हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकीम ने एक बार फिर से रणबीर के लेटेस्ट लुक की फोटो को शेयर किया है, जो आग की तरह वायरल हो रही हैं।

    ये भी पढ़ें- Dhoom 4 में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, Ranbir Kapoor के साथ विलेन बनकर मचाएंगी बवाल?

    रणबीर कपूर (फोटो क्रेडिट- आलिम हकीम/इंस्टाग्राम)

    जिसमें अभिनेता रेट्रो ब्लैक सनग्लासेज लगाए हुए नजर आ रहे हैं। उनकी इन फोटोज को देखकर फैंस ने बिना देरी करते हुए कमेंट कर ये बता दिया है कि उनका ये लुक धूम 4 के लिए। एक यूजर ने हाकीम के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है- अपना धूम मैन इधर है। 

    इस तरह तरह तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ये दावा कर रहे हैं कि धूम 4 में रणबीर कपूर इसी लुक में नजर आने वाले हैं। हालांकि, अभी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन धूम 4 को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। 

    खबरें और भी

    धूम 4 में हो सकती है इस एक्ट्रेस की एंट्री

    निर्माता आदित्य चोपड़ा की धूम 4 बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार है। एक दिन पहले ये खबर सामने आई थी कि निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनने वाली धूम 4 में एक मशहूर एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। वो अदाकारा कोई और नहीं बल्कि श्रद्धा कपूर हैं। 

    श्रद्धा कपूर (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

    दरअसल फिल्मी एक्सप्लोर इंस्टाग्राम पेज के अनुसार श्रद्धा को रणबीर के साथ धूम 4 में स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि मेकर्स की तरफ से इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है। इसके अतिरिक्त रणबीर कपूर के इस लेटेस्ट लुक एनिमल पार्क भी जोड़ा जा रहा है।

    ये भी पढ़ें- Dhoom 4 को मिल गया लीड हीरो! आमिर खान-ऋतिक रोशन को पछाड़ ये बॉलीवुड एक्टर बनेगा सबसे बड़ा 'चोर'