यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ranbir Kapoor Birthday: टीचर के प्यार में पागल थे रणबीर, चोरी-छिपे करते थे ऐसी हरकत, बीवी को भी आएगा गुस्सा!
Ranbir Kapoor फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई खूबसूरत अभिनेत्रियों को डेट किया है। हालांकि ...और पढ़ें

HighLights
- रणबीर कपूर का पहला प्यार थीं स्कूल टीचर
- 2022 में रणबीर ने आलिया भट्ट से की थी शादी
- आलिया से रणबीर को एक प्यारी सी बेटी राहा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'ये जवानी है दीवानी' के कबीर से लेकर 'अजब प्रेम की गजब कहानी' के प्रेम और 'ए दिल है मुश्किल' के अयान तक, रणबीर कपूर (Ranbir Kaporor) ने सिर्फ बड़े पर्दे पर ही रोमांटिक हीरो बनकर धमाल नहीं मचाया, बल्कि वह असली जिंदगी में भी किसी रोमियो से कम नहीं हैं।
रणबीर कपूर ने बी-टाउन की कई हसीनाओं को डेट किया है, लेकिन क्या आपको उनके पहले प्यार के बारे में पता है? एक्टर का पहला प्यार कोई अभिनेत्री या मॉडल या स्कूल मेट नहीं थी। उन्हें तो अपनी स्कूल टीचर से इश्क हो गया था।
स्कूल टीचर पर था क्रश
साल 2009 में खुद रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली क्रश के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह अपनी स्कूल टीचर को दिल दे बैठे थे, जो उन्हें इंग्लिश पढ़ाया करती थीं। उस वक्त रणबीर सेकंड ग्रेड में थे। रणबीर ने कहा था-
मुझे जिंदगी में कई लोगों से प्यार हुआ है और मेरा पहला प्यार मेरी दूसरी क्लास की स्कूल टीचर थीं। शायद इसलिए क्योंकि मेरी मां के बाद वह मेरी जिंदगी में पहली महिला थीं, जिन्होंने मुझे लाड़-प्यार दिया और मेरी मां की तरह ही प्यार किया। मैं मन ही मन उनसे प्यार करता था।
यह भी पढ़ें- Alia Bhatt ने पति Ranbir Kapoor के पीछे छोड़ा था जासूस? कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा
स्कूल में ऐसी हरकत करते थे रणबीर
रणबीर कपूर को अपनी टीचर से सिर्फ इश्क ही नहीं था, वो उन्हें स्कूल में घूरा भी करते थे। अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि वह अपनी टीचर के पैर को घूरते थे। उन्होंने बताया था कि उनकी स्कूल में सारी टीचर्स साड़ी में आती थीं और प्रोफेसर्स पैंट-सूट में आती थीं, लेकिन उनकी स्कूल टीचर मिसेज जॉन स्कर्ट पहनती थीं। वह सीट के नीचे से उनके पैर देखा करते थे।
खबरें और भी
रणबीर कपूर के अफेयर
आज भले ही रणबीर कपूर एक परफेक्ट हसबैंड हैं, लेकिन अफेयर के मामले में उनका कोई जवाब नहीं रहा। उन्होंने 11 लड़कियों को डेट किया है। अवंतिका मलिक, नंदिता महतानी, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, नरगिस फाखरी, एंजेला जॉन्सन और श्रुति हासन जैसी अदाकाराओं के साथ अभिनेता का नाम जुड़ा है। हालांकि, 2017 में आलिया भट्ट से इश्क होने के बाद वह एक फैमिली मैन बन गए हैं और आज वह एक प्यारी सी बेटी के पिता हैं।