53 साल के 'मेजर इकबाल' ने मंगेतर के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, बिना शादी के 2 बच्चों के पिता हैं 'धुरंधर' एक्टर
अर्जुन रामपाल ने अपनी मंगेतर गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस को उनके जन्मदिन पर प्यार भरा संदेश दिया। 'धुरंधर 2' की सफलता का आनंद ले रहे एक्टर ने गैब्रिएला और ...और पढ़ें
-1775651455793_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने साल 2000 में आई फिल्म 'मोक्ष' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अपने 26 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। फिलहाल तो एक्टर अपनी फिल्म धुरंधर 2 की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं।
बर्थडे पर गर्लफ्रेंड पर लुटाया प्यार
अर्जुन रामपाल ने फिल्म में मेजर इकबाल की भूमिका निभाई थी। अब हाल ही में एक्टर ने अपनी लेडी लव गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस को उनके जन्मदिन पर विश किया और भर-भरके प्यार लुटाया।
गैब्रिएला पेशे से एक दक्षिण अफ्रीकी मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं। दोनों 2019 में लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। इस जोड़े के दो बेटे अरिक और आरिव हैं। अर्जुन और गैब्रिएला ने शादी नहीं की है, लेकिन वे बिना शादी के दो बच्चों के माता-पिता हैं।
यह भी पढ़ें- 'मैं चांद पर हूं...' Dhurandhar 2 की सफलता से फूले नहीं समा रहे 'मेजर इकबाल', सब्र-जुनून को बताया सफलता की चाबी
एक्टर ने शेयर किया क्यूट वीडियो
वीडियो में अर्जुन ने गैब्रिएला और दोनों बेटों के साथ कुछ फैमिली मोमेंट्स शेयर किए। वीडियो के साथ अर्जुन ने लिखा,"जन्मदिन मुबारक हो ब्यूटीफुल। इस साल और आने वाले हर साल तुम्हें ढेर सारा प्यार और खुशियां मिलें। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"
View this post on Instagram
अर्जुन ने बैकग्राउंड स्कोर के तौर पर स्लाई एंड द फैमिली स्टोन का गाना 'दिस इज लव' लगाया है। बॉबी देओल और मलाइका अरोड़ा जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने भी पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी बनाकर रिएक्ट किया।
पहली पत्नी से ले चुके हैं तलाक
अर्जुन की पहली शादी मॉडल मेहर जेसिया के साथ हुई थी। दोनों ने 1998 में शादी की। इस शादी से कपल की दो बेटियां हैं। हालांकि एक्टर ने अपने 21 साल के रिश्ते को खत्म कर दिया और कुछ समय बाद ही गैब्रिएला को डेट करने लगे। गैब्रिएला से उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। साल 2019 में अर्जुन और गैब्रिएला ने अपने रिलेशन को कंफर्म किया था। गैब्रिएला ने जुलाई 2019 में बेटे एरिक को और इसके 4 साल बाद 2023 में गैब्रिएला ने दूसरे बेटे एरिव को जन्म दिया। छह साल के रिलेशनशिप के बाद कपल ने कुछ समय पहले सगाई की थी।