Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझे नहीं पता था कि...', Dhurandhar 2 एक्टर राकेश बेदी ने जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल पर मांगी माफी

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 04:42 PM (GMT+05:30)

    धुरंधर और धुरंधर 2 से सुर्खियां बटोर रहे अभिनेता राकेश बेदी (Rakesh Bedi) ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर माफी मांगी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राकेश बेदी (Rakesh Bedi) ने एक वीडियो जारी कर अपने विवादित बयान को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने एक ऐसा जातिसूचक शब्द इस्तेमाल किया जिस पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

    दरअसल, राकेश बेदी ने अपने पुराने इंटरव्यू में एक जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था जिस पर भारत में प्रतिबंध लगा हुआ है। इस शब्द का इस्तेमाल किए जाने के बाद आजाद समाज पार्टी ने आपत्ति जताई थी।

    राकेश बेदी ने मांगी माफी

    अब राकेश बेदी ने एक नए वीडियो के जरिए इस विवाद पर रिएक्शन दिया है और माफी मांगी है। अभिनेता ने कहा कि उनकी मंशा किसी को दुख पहुंचाना नहीं था। उन्होंने गलत नीयत से ऐसे शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था।

    Rakesh bedi

    राकेश बेदी ने वीडियो जारी करते हुए कहा, "नमस्कार दोस्तों, मैं राकेश बेदी। कुछ महीने पहले मैंने एक वीडियो पोस्ट किया था और उसमें मैंने कहा था कि हमारे देश में भीमराव अंबेडकर जी ने दलितों के लिए, हरिजनों (प्रतिबंधित शब्द) के लिए और पिछड़े समाज के लिए बहुत काम किया। उनके उद्धार के लिए बहुत मेहनत की।"

    राकेश बेदी को हुआ गलती का एहसास

    राकेश बेदी ने आगे कहा, "तो मुझे अभी यह पता चला है कि हमारे समाज में हरिजन शब्द का इस्तेमाल करना वर्जित है और मैंने तो अच्छी मंशा से ही कहा था कि उन्होंने इन लोगों के लिए बहुत मेहनत की लेकिन अगर मेरे इस शब्द के बोलने से किसी व्यक्ति या किसी समाज को ठेस पहुंची तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। मैंने जानबूझकर नहीं कहा। मुझे पता नहीं था कि यह शब्द वर्जित है।"

    यह भी पढ़ें- क्या वाकई राकेश बेदी के Uri के रोल में छिपा था Dhurandhar 2 का स्पॉइलर? फैंस को मिला बड़ा हिंट

     

    राकेश बेदी का वर्क फ्रंट

    बॉलीवुड अभिनेता राकेश बेदी इन दिनों धुरंधर 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं। आदित्य धर निर्देशित फिल्म में अभिनेता ने जमील जमाली का किरदार निभाया है। फिल्म में उनकी भूमिका को खूब पसंद किया गया।

    यह भी पढ़ें- खुद का Dhurandhar वर्जन लेकर आएंगे Nabil Gabol? पाकिस्तानी राजनेता ने की घोषणा; ये है फिल्म का टेंटेटिव टाइटल

    खबरें और भी