Dhurandhar में सारा अर्जुन का ऑडिशन देखने के बाद ऐसा था आदित्य धर का रिएक्शन, बोले- कौन है ये?
धुरंधर 2 की कास्टिंग में सारा अर्जुन को चुनने की कहानी मुकेश छाबड़ा ने बताई। उन्होंने कहा कि आदित्य धर एक फ्रेश चेहरा चाहते थे, जिसके लिए हजार से ज्या ...और पढ़ें
-1774693383654_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉक बस्टर फिल्मों में से एक थी और अब इसके दूसरे पार्ट धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। ये एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसमें सारा अर्जुन और रणवीर सिंह के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली।
शुरुआत में रणवीर (Ranveer Singh) और सारा (Sara Arjun) के बीच 20 साल के उम्र के अंतर को लेकर खूब आलोचना हुई। लेकिन क्या आपको पता है कि यालीना जमाली के रोल के लिए हजार लड़कियों के ऑडिशन हुए और फिर इसके लिए सारा अर्जुन सेलेक्ट हुईं।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की सफलता के बाद रणवीर को Yami Gautam ने दिया 5 करोड़ का तोहफा? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई
फ्रेश फेस को कास्ट करना चाहते थे आदित्य
अब एक इंटरव्यू में धुरंधर 2 के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सारा अर्जुन को कास्ट करने के पीछे की कहानी बताई। सोनल कालरा से बातचीत में मुकेश छाबड़ा ने कहा- ''हमारा इस बारे में बहुत डिस्कशन हुआ। हमें एक ऐसा फ्रेश फेश चाहिए था क्योंकि जिस जगह की वो लड़की दिखानी थी उसके लिए ऐसा जरूरी था। पहले हम कई बड़े एक्टर्स को कास्ट करने के बारे में सोच रहे थे।
आदित्य को कई लोगों के सजेशन भी आए। मुझे मैसेज आए- मैं क्यों नहीं? क्योंकि जाहिर सी बात है आपके अपोजिट रणवीर थे। हम इस बात को लेकर श्योर थे कि पूरी दुनिया को वो फ्रेश लड़की लगनी चाहिए जिसका कोई बैकग्राउंड न हो ताकि ऐसा लगे कि वो उस दुनिया में जा रही है।''
खबरें और भी
मुकेश ने बताया क्या था स्क्रिप्ट का हिस्सा
मुकेश ने आगे बताया कि इस रोल के लिए कई लड़कियों ने ऑडिशन दिया था। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म के लिए एक हजार से भी ज्यादा लड़कियों ने ऑडिशन दिया था, लेकिन उन्हें निर्देश दिया गया था कि वे किसी नए चेहरे को कास्ट करें। मुकेश ने आगे कहा, "अगर आपने पार्ट 2 देखा है, तो वो सीन जहां वो कहती है, 'क्या तुम हिंदुस्तानी एजेंट हो?', वही मेरी ऑडिशन स्क्रिप्ट थी।"

कैसा था आदित्य धर का रिएक्शन?
सारा के ऑडिशन के बारे में आगे बात करते हुए मुकेश ने बताया, “जब सारा ने वो सीन किया, तो मैंने तुरंत आदित्य को व्हाट्सएप पर भेज दिया। उन्होंने पूछा, ‘ये कौन है?’ मैंने कहा कि ये नई लड़की है, इसने बचपन में कुछ ऐड्स और फिल्मों में काम किया है। शुरू में हम सोच रहे थे, ‘क्या वो छोटी दिखेगी?’ कास्टिंग में ये एक अहम बात होती है। लेकिन फिर हमने सोचा कि कहानी के साथ ये सही लगेगा, क्योंकि कहानी के मुताबिक लड़के को जाकर लड़की को रिझाने की कोशिश करनी थी। ”
फिलहाल तो धुरंधर शानदार कमाई कर रही है और डायेक्टर आदित्य धर के साथ इसकी कास्टिंग को भी लोगों ने खूब प्यार दियाष फिल्म ने भारत में 716 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।
यह भी पढ़ें- कौन है Khan Saab? 'धुरंधर 2' में नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली से फूंकी जान, Ranveer को भी थी इनकी तलाश
-1774694102195.jpg)