Dhurandhar 2 की सफलता के बाद रणवीर को Yami Gautam ने दिया 5 करोड़ का तोहफा? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई
सोशल मीडिया पर एक यूजर्स ने यह दावा क्या कि यामी गौतम ने 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद 5 करोड़ का तोहफा दिया है, जिसकी वीडियो भी उसने शेयर की। कितना सही ह ...और पढ़ें
-1774682473343_m.webp)
क्या यामी गौतम ने दिया रणवीर को 5 करोड़ का तोहफा/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह इस वक्त 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। उनकी फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 716 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है और वर्ल्डवाइड भी यह फिल्म गर्दा उड़ा रही है।
हालांकि, इसी बीच रणवीर सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर अपनी एक नई लग्जरी कार से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि यह गाड़ी रणवीर सिंह को 'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद यामी गौतम ने रिवॉर्ड के तौर पर गिफ्ट की है। क्या सच में यामी ने रणवीर को इतना महंगा तोहफा दिया है? आइए जानते हैं वायरल वीडियो का पूरा सच:
क्या यामी गौतम ने 'धुरंधर 2' की सक्सेस पर दी गाड़ी?
सोशल मीडिया पर इस नई लग्जरी कार के वीडियो को राहुल गुप्ता नाम के एक शख्स ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में रणवीर सिंह अपनी कार से एकदम 'धुरंधर' स्टाइल में एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां उन्हें भारी भीड़ ने घेर लिया। रणवीर सिंह के स्टाइलिश लुक से ज्यादा सबकी निगाहें उनकी लग्जरी कार 'जीएमसी हमर' (GMC Hummer) पर टिक गईं।
यह भी पढ़ें- 'सैयारा' एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत ने 'Dhurandhar 2' पर किया तीखा वार, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा दिया बवाल
इस ट्वीट में दावा करते हुए शख्स ने लिखा, "धुरंधर 2 की अपार सफलता के बाद आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम ने रणवीर सिंह को 5 करोड़ की जीएमसी हमर कार गिफ्ट की है। रणवीर सिंह पूरे स्टाइल में अपने फैन का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं, जिससे यह साबित होता है कि उन्हें अपने चाहने वालों की कितनी वैल्यू है।"
खबरें और भी
MEGA EXCLUSIVE 🔥🚨🚨
— Rahul Gupta (@RahulGupta25376) March 27, 2026
After the massive success of #Dhurandhar2, #YamiGautam (wife of Aditya Dhar) gifted Ranveer Singh a stunning GMC Hummer worth 5 crore. 🚙🔥
And in his signature style, #Ranveersingh also celebrated a fan’s birthday with them, proving once again how much… pic.twitter.com/vCXKlzNZke
क्या सच में यामी गौतम ने दिया इतना महंगा तोहफा?
लोग यामी गौतम के इस जेस्चर की सराहना करना शुरू ही कर रहे थे कि उससे पहले ही कई यूजर्स ने इस खबर को फेक बता दिया। साथ ही यह साफ किया कि यह वीडियो अभी का नहीं, बल्कि साल 2025 का है। रणवीर सिंह को यामी या आदित्य धर की तरफ से ऐसा कोई महंगा तोहफा नहीं मिला है। यूजर्स ने फेक न्यूज फैलाने वाले इस शख्स पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए लिखा, "आप फेक न्यूज क्यों पोस्ट कर रहे हो... चंद पैसों और रीच के लिए सच में तुम किसी भी हद तक गिर सकते हो।"
दूसरे यूजर ने फटकार लगाते हुए लिखा, "इस झूठे नैरेटिव और कहानियों को फैलाना बंद करो, यह वीडियो पुराना है।" वहीं एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, "क्या इस 5 करोड़ के गिफ्ट के बारे में खुद यामी और रणवीर सिंह को भी पता है?"