Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सैयारा' एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत ने 'Dhurandhar 2' पर किया तीखा वार, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा दिया बवाल

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 11:45 AM (IST)

    सैयारा जैसी सुपरहिट फिल्म देने वालीं अनीत पड्डा की बहन 'रीत पड्डा' की 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बवाल मचा दिया। उन्होंने इसे ' ...और पढ़ें

    अनीत पड्डा की बहन ने 'धुरंधर: द रिवेंज' को बताया प्रोपेगेंडा / फोटो- Instagram

    अनीत पड्डा की बहन ने 'धुरंधर: द रिवेंज' को बताया प्रोपेगेंडा / फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) हर दिन बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रच रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में भी इस फिल्म का जादू चल रहा है। एक तरफ जहां आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है, तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे पूरी तरह से एक 'प्रोपेगेंडा' फिल्म बता रहे हैं।

    यूट्यूबर ध्रुव राठी, वारिस पठान और कुछ विदेशी मीडिया ने पहले ही 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था। अब हाल ही में इस लिस्ट में एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) की बहन रीत पड्डा का नाम भी जुड़ गया है। रीत ने रणवीर सिंह की मूवी की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया पर एक फैन को करारा जवाब दिया है।

    वायरल हुआ अनीत पड्डा की बहन का कमेंट

    अनीत पड्डा की बहन रीत का सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट वायरल हो रहा है। दरअसल, यह पूरा विवाद तब गरमाया जब रीत के 'प्वाइंट ऑफ व्यू' पर एक शख्स ने सवाल उठाया। इस डिटेल कमेंट में अपना बचाव करते हुए रीत ने लिखा,"सोशल मीडिया पर किसी टिप्पणी का जवाब देना शॉकिंग है, मुझे पता है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के पसीने छुड़ा रही हॉलीवुड फिल्म, लोगों की डिमांड के बीच बढ़े Project Hail Mary के शोज

    आमतौर पर इन चीजों का मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि यहां किसी का दिमाग बदलना 'बिल्ली को गणित सिखाने' जैसा है। लेकिन तुमने हर छोटी चीज पर अपना समय इन्वेस्ट किया है, इसलिए मैंने जवाब दिया है। तो चलिए प्वाइंट-टू-प्वाइंट बात करते हैं, ताकि मैं आपको अपनी साइड का मुद्दा समझा सकूं। धुरंधर: द रिवेंज' को प्रोपेगेंडा बताते हुए रीत ने कहा,

    खबरें और भी

    "धुरंधर ने सरकार के समर्थन में कहानी बनाई है, जिसमें उन्होंने अपनी चीजों को जस्टिफाई  करने के लिए राजनीतिक भाषणों का इस्तेमाल किया है। उदाहरण के तौर पर, उन्होंने 'नोटबंदी' (Demonetization) की मामूली गड़बड़ी को भी उचित ठहराया है। क्या आप इसे प्रोपेगेंडा कहेंगे? हां। क्या कोई इसे नकारेगा? कोई चांस नहीं है। लेकिन मैं मानती हूं कि आपके लिए प्रोपेगेंडा का मतलब कुछ अलग होगा।"

    'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरल स्टोरी' पर भी उठाए सवाल

    अपने कमेंट में आगे रीत पड्डा ने अनुपम खेर की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' और अदा शर्मा की 'द केरल स्टोरी' को भी प्रोपेगेंडा बताते हुए लिखा,

    "इन फिल्मों में मनगढ़ंत आंकड़े पेश किए गए हैं। फिल्म में बताया गया कि 32 हजार महिलाओं ने इस्लाम धर्म अपनाया, जबकि असल जिंदगी में यह संख्या सौ के आसपास होगी। लेकिन प्रोपेगेंडा ऐसे ही काम करता है, राइट? सच का कुछ अंश निकालकर, उसमें कुछ बेतुके नंबर्स जोड़ देना और एक समुदाय के खिलाफ एक कहानी बना देना।"

    अनीत पड्डा

    ट्रोल करने वाले शख्स को ग्राउंड रियलिटी चेक करवाते हुए रीत ने लिखा, "आप कश्मीरी पंडित हो, इसका मतलब यह नहीं है कि आपकी नॉलेज पूरी है।" रीत ने आगे कहा, "मैंने यह कभी नहीं कहा कि कोई प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन इस तरह की फिल्में एक खास नैरेटिव सेट कर रही हैं। मैं किसी ऐसे व्यक्ति से रियलिटी जानना चाहूंगी जिसे असल में जानकारी हो, न कि वह इंटरनेट पर फेसले हो।"

    अनीत पड्डा की बहन रीत ने जाते-जाते यह भी क्लियर किया कि अगर उनकी बहन (अनीत) भविष्य में ऐसा कोई प्रोजेक्ट चुनती हैं, तो वह उनके खिलाफ भी सबसे आगे आकर आवाज उठाएंगी।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: दुनियाभर में 'धुरंधर 2' का दिखा रौद्र रूप, नौंवे दिन फिल्म ने किया धांसू कलेक्शन