आदित्य धर हो गए Toxic के मुरीद, खूब की Yash की तारीफ; कभी धुरंधर 2 से होने वाली थी टक्कर
धुरंधर फिल्म फ्रेंचाइजी के निर्देशक आदित्य धर ने यश की फिल्म टॉक्सिक की तारीफ की है।

यश और आदित्य धर (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
आदित्य धर को पसंद आई टॉक्सिक
धुरंधर डायरेक्टर ने की यश की तारीफ
टॉक्सिक को मिले थे नेगेटिव रिव्यू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार यश की लेटेस्ट फिल्म टॉक्सिक इस वक्त सिनेमाघरों में जारी है। उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर टॉक्सिक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही है, जिसकी वजह क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ तो मिले नेगेटिव रिव्यू हैं। इस बीच टॉक्सिक को अब धुरंधर फिल्म फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर आदित्य धर का साथ मिला है।
आदित्य ने यश की टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं और सोशल मीडिया पर साउथ फिल्म अभिनेता को लेकर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। आइए इस मामले को विस्तार से समझते हैं।
आदित्य धर को पसंद आई टॉक्सिक
एक वक्त ऐसा था कि आदित्य धर की धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस क्लैश यश की टॉक्सिक के साथ होने वाला था। मगर बाद में निर्देशक गीतू मोहनदास ने अपनी मूवी की रिलीज को आगे बढ़ा दिया था। अब जिस तरह से आदित्य धर टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के सपोर्ट में आगे आए हैं, वह ये बताने के लिए काफी है कि उस क्लैश से दोनों मूवीज के मेकर्स की बीच कोई मतभेद नहीं रहा।
यह भी पढ़ें- Toxic का हुआ सॉलिड कमबैक, मंगलवार को यश की फिल्म पर जमकर बरसी कृपा; सातवें दिन फिर हुई मालामाल
-1788321694306.webp)
आदित्य धर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर यश की फिल्म टॉक्सिक का एक पोस्टर शेयर किया है और उसमें अभिनेता का नाम लिखकर हार्ट और मजबूत हाथ वाला इमोजी बनाया है। जो ये बताने के लिए काफी है कि आदित्य को यश की टॉक्सिक अच्छी लगी है और नेगेटिव रिव्यू के बीच धुरंधर डायरेक्टर ने यश और उनकी मूवी को सपोर्ट किया है।
-1788321709356.webp)
मालूम हो कि रिलीज के पहले दिन 100 करोड़ से अधिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली यश की टॉक्सिक नेगेटिव समीक्षा के चलते कमाई के मामले में फिलहाल संघर्ष करती हुई नजर आ रही है।
टॉक्सिक की कलेक्शन रिपोर्ट
आज से ठीक एक सप्ताह पहले 26 अगस्त को टॉक्सिक को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस मूवी को लेकर जिस तरह की हाइप फैंस में देखने को मिली, उससे लगा कि ये मूवी धुरंधर 2 के भी रिकॉर्ड को भी धराशायी कर देगी।
ओपनिंग डे पर 150 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने के बाद अब तक टॉक्सिक वापसी नहीं कर पाई है और रिलीज के 7 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ और ग्लोबली 315 करोड़ की कमाई ही कर पाई है। जबकि इसका बजट 500 करोड़ बताया जा रहा है।
