Toxic का हुआ सॉलिड कमबैक, मंगलवार को यश की फिल्म पर जमकर बरसी कृपा; सातवें दिन फिर हुई मालामाल
टॉक्सिक का कलेक्शन सोमवार को भले ही शानदार न रहा हो, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर से यश की ...और पढ़ें

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
मंगलवार को टॉक्सिक की कमाई में आया भारी उछाल
दो भाषाओं में यश की फिल्म कर रही है शानदार कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस के गेम में फिर लौटी टॉक्सिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश की फिल्म टॉक्सिक को बॉक्स ऑफिस पर भले ही अच्छी ओपनिंग मिली थी, लेकिन रक्षाबंधन के दिन ही फिल्म के कदम बॉक्स ऑफिस पर डगमगाने लगे थे। 19 हजार शोज के साथ शुरू हुई यश की पैन इंडिया रिलीज फिल्म के पास अब महज 12, 892 शोज ही बचे हुए हैं।
26 अगस्त को रिलीज इस फिल्म को सिनेमाघरों में आए हुए आज एक हफ्ता पूरा हो चुका है। एक-दो दिन बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाने के बाद टॉक्सिक एक बार फिर से फॉर्म में लौट आई है। मंगलवार को मूवी ने कुल कितना कलेक्शन किया, नीचे देखें आंकड़े:
मंगलवार को बढ़ी टॉक्सिक की कमाई
टॉक्सिक को हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया था। छठे दिन सोमवार को टॉक्सिक ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 7.45 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, सातवें दिन फिल्म की कमाई में 7.2 परसेंट की ग्रोथ देखने को मिली।
सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स टॉक्सिक ने मंगलवार को सिंगल डे पर सभी भाषाओं में 8.20 करोड़ तक का कलेक्शन किया है, जो मेकर्स के लिए एक पॉजिटिव साइन है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक यश-कियारा की फिल्म 229.95 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। जबकि इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 272. 80 करोड़ का हुआ है।

टॉक्सिक की किस भाषा में हुई सबसे ज्यादा कमाई?
पांच भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म 'टॉक्सिक' की अभी तक सबसे ज्यादा कमाई हिंदी वर्जन में हुई है। जहां फिल्म ने सातवें दिन कुल 5.67 करोड़ का बिजनेस किया है। इस फिल्म का हिंदी में कुल कलेक्शन 139.70 करोड़ तक का हो गया है।इसके अलावा कन्नड़ में भी फिल्म रीजनल लैंग्वेज के बावजूद अपना दबदबा बनाने में कामयाब रही है। फिल्म ने सात दिनों में कन्नड़ भाषा में 53.70 करोड़ का कलेक्शन किया है।
तेलुगु में टॉक्सिक का कलेक्शन 24.68 करोड़ तक पहुंचा है। वहीं तमिल में फिल्म ने 9.60 करोड़ कमाए हैं। मलयालम में सात दिनों के अंदर फिल्म का कलेक्शन 2.27 करोड़ का हुआ है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में 'हनुमान अंश' टक्कर दे रही है।
