विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

...और रोने लगे 'छोटे सरकार': पटना में शराब पार्टी के बाद 4 मौत पर भावुक हुए अनंत सिंह, स्वजन से भी मिले

Published: Tue, 01 Sep 2026 08:45 PM (IST)

पटना के बाढ़ क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद पूर्व विधायक अनंत सिंह ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

अनंत सिंह। (वीडियो ग्रैब)

अनंत सिंह। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. बाढ़ में संदिग्ध जहरीली शराब से चार मौतें।

  2. विधायक अनंत सिंह ने परिजनों से मुलाकात की।

  3. मुलाकात के दौरान अनंत सिंह हुए भावुक।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के बाढ़ क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन से चार लोगों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। इस दुखद घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मोकामा के विधायक अनंत सिंह शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाने और उनका हाल-चाल जानने के लिए उनके घर पहुंचे।

पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान माहौल बेहद गमगीन हो गया। परिजनों का दुख देखकर अनंत सिंह खुद पर काबू न रख सके और उनकी आंखें छलक पड़ीं।

विधायक के पहुंचते ही परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। परिजनों ने इलाके में खुलेआम शराब बिकने का आरोप लगाया और शराब में जहर मिलाकर हत्या की साजिश की आशंका जताई।

विधायक ने हर संभव मदद का भरोसा दिया। अनंत सिंह पीड़ित परिजनों से संवेदना व्यक्त करते और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा देते नजर आ रहे हैं।

जहरीली शराब से हुई इन मौतों के बाद स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हैं, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

चार लोगों की हुई थी मौत

बिहार के पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को नशीला पदार्थ सेवन करने के बाद चार युवकों की मौत से हड़कंप मच गया है। घटना बेढ़ना गांव की है।

वहीं, मृतकों की पहचान शशि कुमार (32), विकास राम (40), पंकज सिंह (45) और निशू कुमार के रूप में हुई है। चारों एक साथ बैठकर शराब या किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे थे। इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत हो गए।

यह भी पढ़ें- पटना शराब कांड में नया मोड़: मंत्री बोले- 'जहरीली शराब से इतनी जल्दी मौत नहीं', FSL रिपोर्ट खोलेगी राज

यह भी पढ़ें- 'गरीब ही मारा जा रहा...', जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला, दलित-अतिपिछड़ों का उठाया मुद्दा