विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mirzapur The Movie ने रिलीज से पहले छापे करोड़ों नोट, कमाई सुन डर से कांपेगी Toxic; 'कालीन भैया' की होगी गद्दी?

Published: Tue, 01 Sep 2026 07:25 PM (IST)

टॉक्सिक पर ग्रहण लगाने की मिर्जापुर: द मूवी ने किन तैयारियों के साथ आ रही है, इसका अंदाजा आपको फिल्म ...और पढ़ें

मिर्जापुर: द मूवी एडवांस बुकिंग कलेक्शन/ फोटो- इंस्टाग्राम

मिर्जापुर: द मूवी एडवांस बुकिंग कलेक्शन/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. मिर्जापुर: द मूवी ने रिलीज से पहले ही बना लिया दबदबा

  2. बॉक्स ऑफिस पर 2 दिनों में छापे करोड़ों रुपए

  3. अब तक मिर्जापुर: द मूवी की बिक चुकी हैं इतनी टिकटें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिर्जापुर वेब सीरीज के बाद अब सिनेमाघरों में कालीन भैया भौकाल मचाने के लिए आ रहे हैं। अगस्त के बाद सितंबर में भी दर्शकों का फुल ऑन मनोरंजन होने वाला है, क्योंकि एक्सेल एंटरटेनमेंट में बनी 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur: The Movie) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त 2026 को शुरू हुई थी। महज दो दिन के अंदर ही पंकज त्रिपाठी की मूवी की धड़ाधड़ टिकट बिक्री हुई है। क्राइम थ्रिलर फिल्म ने रिलीज से पहले कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है। चलिए बताते हैं।

मिर्जापुर: द मूवी के मेकर्स का भरा खाता

मिर्जापुर वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो की कल्ट सीरीज थी। ऐसे में हर किसी को यही लग रहा था कि फिल्म का क्या ही क्रेज होगा। हालांकि, अब इसका उल्टा ही देखने को मिल रहा है, क्योंकि जैसे ही एडवांस बुकिंग कलेक्शन शुरु हुआ है, टिकट विंडो पर भारी भीड़ लग गई है।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिर्जापुर- द मूवी के एडवांस बुकिंग ओपन होने के महज दो दिनों के अंदर ही 38 हजार 460 टिकटें सोल्ड आउट हो चुकी हैं, जिससे अभी तक फिल्म की कुल कमाई 1.12 करोड़ तक पहुंच चुकी है। वहीं अगर मेकर्स द्वारा बुक की गई ब्लॉक सीट्स को भी इसमें शामिल किया जाए, तो मूवी ने 2.23 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

Untitled design - 2026-09-01T192112.919

किस शहर में मिर्जापुर: द मूवी की कितनी कमाई?

मिर्जापुर: द मूवी ने असम में टिकट बिक्री से अभी तक 1.08 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, तो वहीं बिहार में मूवी की अभी तक एडवांस बुकिंग कमाई 4.51 करोड़ तक की हुई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 1.22 लाख, गुजरात में 10.36 लाख,झारखंड में 3.14 लाख, मध्यप्रदेश में 5.05 लाख, महाराष्ट्र में 18.39 लाख, उड़ीसा ने 2.11 लाख, पंजाब में 3.13 लाख तक की कमाई की है।

इसके अलावा भी कई और शहरों में लोगों के अंदर फिल्म देखने का कितना ज्यादा क्रेज है। इसका अंदाजा आप मूवी की एडवांस बुकिंग कमाई से लगा सकते हैं। मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मूवी में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा को इस बार रवि किशन और जितेंद्र कुमार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें- उधर टिकट विंडो पर 'भौकाल', इधर Mirzapur The Movie के मेकर्स का बड़ा धमाका, रिलीज से 3 दिन पहले आउट हुआ नया गाना

यह भी पढ़ें- Mirzapur में विक्रांत मैसी को रिप्लेस करने का खुल गया राज, जितेंद्र कुमार ने बताया कैसे मिली फिल्म?