विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mirzapur में विक्रांत मैसी को रिप्लेस करने का खुल गया राज, जितेंद्र कुमार ने बताया कैसे मिली फिल्म?

Updated: Tue, 01 Sep 2026 09:59 AM (IST)

मिर्जापुर: द मूवी में अपनी कास्टिंग को लेकर अभिनेता जितेंद्र कुमार ने खुलकर चर्चा की है।

मिर्जापुर: द मूवी कास्टिंग (फोटो क्रेडिट- एक्स)

मिर्जापुर: द मूवी कास्टिंग (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. मिर्जापुर: द मूवी में नजर आएंगे जितेंद्र कुमार

  2. विक्रांत मैसी को जितेंद्र ने किया रिप्लेस

  3. इस दिन थिएटर्स में रिलीज होगी मिर्जापुर: द मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्माता फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur The Movie) को लेकर सिनेमा गलियारों में चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। खासतौर पर अभिनेता विक्रांत मैसी को इस मूवी से रिप्लेस करने वाले एक्टर जितेंद्र कुमार का नाम लाइमलाइट में बना हुआ है। मिर्जापुर: द मूवी में अपनी कास्टिंग को लेकर जितेंद्र खुलकर बात की है और बताया है कि उन्हें ये फिल्म कैसे मिली। 

मिर्जापुर में कैसे हुई जितेंद्र की एंट्री?

वेब सीरीज मिर्जापुर की दुनिया को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब इस सीरीज के पात्रों को केंद्र में रखकर फिल्म मिर्जापुर: द मूवी बनी है। फिल्म में पंचायत के सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार नजर आएंगे। फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर जितेंद्र बहुत उत्साहित भी हैं और नर्वस भी।

यह भी पढ़ें- पूर्वांचल से लेकर रेगिस्तान तक बहेंगी खून की नदियां, Mirzapur: The Movie की एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट

jitendra kumar (1)

उन्होंने कहा- मैं उम्मीद करता हूं कि बबलू का किरदार जो मैंने निभाया है, वह लोगों को पसंद आएगा। यह मेरे लिए काफी कठिन था, लेकिन पूरे क्रू और कलाकारों ने शूटिंग के दौरान मुझे बहुत सहज महसूस कराया। वहीं फिल्म करने को लेकर उन्होंने बताया जब पहली बार सुना था तो लगा कि मैं इस मीटिंग से निकल जाता हूं, क्योंकि मुझे दूसरी फिल्म के लिए बुलाया गया था।

jitendra kumar

फिर अचानक से मुझे बबलू का पात्र आफर हो गया। उस समय मुझे लगा कि यार यह थमुश्किल हो सकता है। फिर जब मैं निर्देशक गुरमीत सिंह और लेखक पुनीत कृष्ण से मिला, तो उन्होंने इस पात्र और इस दुनिया के बारे में बताया। तब आत्मविश्वास आया कि अब भागने की जरूरत नहीं है। मैं इस खूबसूरत दुनिया का हिस्सा बन जाता हूं। वहीं इस दुनिया का हिस्सा बनने और गाली गलौज न करने की मम्मी-पापा से हिदायत मिलने के सवाल पर जितेंद्र ने हंसते हुए कहा कि बहुत गालियां थी, सब चली गई।

कब रिलीज होगी मिर्जापुर फिल्म

मौजूदा समय में मिर्जापुर: द मूवी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। गौर करें इस फिल्म की रिलीज डेट की तरफ तो मिर्जापुर को आने वाले 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में जितेंद्र कुमार के अलावा अली फजल, पंकज त्रिपाठी, रवि किशन और दिव्येंदु शर्मा जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- Upcoming Releases: सितंबर का पहला हफ्ता मनोरंजन से भरपूर, थिएटर से लेकर OTT तक फिल्मों-सीरीज का लगेगा मेला