विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उधर टिकट विंडो पर 'भौकाल', इधर Mirzapur The Movie के मेकर्स का बड़ा धमाका, रिलीज से 3 दिन पहले आउट हुआ नया गाना

Published: Tue, 01 Sep 2026 02:39 PM (IST)

मिर्जापुर: द मूवी एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, लेकिन इस बीच ही मेकर्स ने फैंस को नया ...और पढ़ें

मिर्जापुर: द मूवी का नया सॉन्ग हुआ आउट/ फोटो- Instagram

मिर्जापुर: द मूवी का नया सॉन्ग हुआ आउट/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. मिर्जापुर: द मूवी के मेकर्स ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज

  2. पंकज त्रिपाठी की फिल्म से सामने आया झुमा देने वाला गाना

  3. मिर्जापुर: द मूवी एडवांस बुकिंग में उड़ा रही है गर्दा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा स्टारर फिल्म टॉक्सिक के लिए एक बड़ी मुसीबत बनकर आ रही है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म के निर्दैशक ने फैंस को यह सुनिश्चित किया था कि मूवी में उनके लिए काफी कुछ ऐसा होगा, जो उन्हें सीरीज में देखने को नहीं मिल था।

हालांकि, अब इस बीच ही मेकर्स ने फैंस को एक और सरप्राइज दे दिया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म के सिनेमाघरों में आने से कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने मिर्जापुर: द मूवी का नया गाना रिलीज कर दिया है।

सोनल चौहान के गाने पर झूमने को मजबूर फैंस

मिर्जापुर: द मूवी का जो गाना मेकर्स ने रिलीज किया है, वह एक हाई-एनर्जी डांस नंबर ‘घूम घूम’ है, जो फिल्म की एक्ट्रेस सोनल चौहान पर फिल्माया गया है। इस डांस नंबर में सोनल चौहान शानदार और एनर्जेटिक डांस मूव्स से जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। उनके साथ इस गाने में रवि किशन, दिव्येंदु शर्मा भी हैं, जो अपने देसी अंदाज से सभी का दिल जीत रहे हैं।

इस गाने की हर बीट पर ऑडियंस झूमने को मजबूर हो गई है।'घूम-घूम' को रश्मीत कौर और आरएवाई ने गाया है और गाने का म्यूजिक आरएवाई ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल कुमार ने लिखे हैं।

कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी मिर्जापुर: द मूवी?

मिर्जापुर: द मूवी की रिलीज की बात करें तो यह फिल्म वर्ल्डवाइड 4 सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में एक बार फिर से दर्शकों को कालीन भैया की 'मिर्जापुर' की गद्दी पर नजरें गड़ाए कई लोग खून की नदियां फिल्म में बहाते हुए दिखाई देंगे।

Screenshot 2026-09-01 143617

फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस एक बार फिर से अपने पसंदीदा एक्टर्स को उसी रूप में दोबारा देखने के लिए उत्सुक हो गए थे। मिर्जापुर: द मूवी को देखने की ऑडियंस के अंदर कितनी ज्यादा बेताबी है, इस बात का अंदाजा आप मूवी की एडवांस बुकिंग कमाई से लगा सकते हैं। जो रिलीज के 3 दिन पहले ही 1 करोड़ के पार पहुंच चुकी।

यह भी पढ़ें- Mirzapur में विक्रांत मैसी को रिप्लेस करने का खुल गया राज, जितेंद्र कुमार ने बताया कैसे मिली फिल्म?

यह भी पढ़ें- सितंबर में सिनेमाघरों में भौकाल टाइट रहेगा! ‘मिर्जापुर: द मूवी’ इस दिन थिएटर्स में दे रही दस्तक