विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सितंबर में सिनेमाघरों में भौकाल टाइट रहेगा! ‘मिर्जापुर: द मूवी’ इस दिन थिएटर्स में दे रही दस्तक

Published: Sun, 30 Aug 2026 02:38 PM (IST)

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को CBFC से 'ए' सर्टिफिकेट मिला है।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है। हर गुजरते दिन के साथ इसे लेकर एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है।

‘किंग ऑफ मिर्जापुर’! का सिंहासन खून-खराबे, विश्वासघात और खिचड़ी के बिना हासिल नहीं हुआ है। अब लगभग तीन सीजन तक दर्शकों को बांधे रखने के बाद, मिर्जापुर की दुनिया सिनेमाघरों में आ रही है। गुड्डू पंडित और कलीन भैया फिर वही पुराने और दमदार किरदार में वापसी कर रहे हैं।

फिल्म को सीबीएफसी से मिला 'ए' सर्टिफिकेट

फिल्म के धमाकेदार टीजर और ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों का एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दिया है। वहीं फिल्म को सीबीएफसी की तरफ से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है। मूवी का रनटाइम 3 घंटे 17 मिनट है, जो दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखने का वादा करता है।

Pankaj

फिल्म को लेकर लोगों के बीच जिस तरह का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, उसे देखते हुए ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा असर डालने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। सभी के पसंदीदा किरदारों को बड़े पर्दे पर वापस लाते हुए फिल्म एक फुल-ऑन भौकाल एंटरटेनमेंट का वादा करती है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी मूवी?

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- पूर्वांचल से लेकर रेगिस्तान तक बहेंगी खून की नदियां, Mirzapur: The Movie की एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट

यह भी पढ़ें- Exclusive: Mirzapur The Movie में मुन्ना- कालीन भैया के अतीत का खुलेगा राज, निर्देशक ने दिया 'भौकाली' अपडेट