Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'रणवीर को दिन में चीर देते', पाकिस्तानी लड़के का दावा; सुबह 4 बजे लियारी में होती थी 'Dhurandhar 2' की शूटिंग!

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 07:21 PM (GMT+05:30)

    'धुरंधर: द रिवेंज' की सक्सेस के बीच एक पाकिस्तानी लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। उसका दावा है कि 'धुरंधर 2' की शूटिंग लियारी में हुई। इस वीडियो को दे ...और पढ़ें

    पाकिस्तानी लड़के ने कहा 'लियारी' में हुई धुरंधर की शूटिंग/ फोटो- Instagram

    पाकिस्तानी लड़के ने कहा 'लियारी' में हुई धुरंधर की शूटिंग/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिसंबर के महीने से ही बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का सिक्का बोल रहा है। 'धुरंधर: पार्ट 1' के बाद अब फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' पर भी दर्शक खूब प्यार बरसा रहे हैं। फिल्म में रणवीर की एक्टिंग से लेकर डायलॉग्स तक लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं।

    बीते दिनों एक इंटरव्यू में एक्टर अभय अरोड़ा ने बताया था कि 'लियारी' का सेट आदित्य धर ने बैंकॉक में बनाया था, जहां शूटिंग के दौरान क्राउड में कुछ लोग पाकिस्तान से भी ताल्लुक रखते थे। लेकिन अब हाल ही में एक पाकिस्तानी लड़के ने यह दावा कर दिया है कि रणवीर सिंह और आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' की शूटिंग सच में पाकिस्तान के 'लियारी' में ही की है। उसका यह अजीबोगरीब दावा सुनकर इंटरनेट पर यूजर्स की हंसी नहीं रुक रही है।

    पाकिस्तानी लड़के ने कहा- 'रणवीर दिन में नहीं आ सकता था'

    एक्स पर एक पाकिस्तानी लड़के का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक इंटरव्यूअर से बात करते हुए कहता है, "ये मजाक उड़ा रहे हैं, फिल्म थोड़ी बना रहे हैं।" इसके तुरंत बाद इंटरव्यूअर पूछता है, 'लियारी का कैसे मजाक बना रहे हैं?' पाकिस्तानी लड़का जवाब देते हुए कहता है, "मजाक ही है... लियारी में बाहर से आकर बना रहे हैं, फिर मजाक उड़ा रहे हैं।" जब एंकर ने कहा, "फिल्म तो इंडिया में शूट हुई है, यहां थोड़ी हुई है।" तो पाकिस्तानी शख्स ने तुरंत दावा करते हुए कहा, "ये तो हो ही नहीं सकता है। नाम तो लियारी का आया है ना।" इंटरव्यूअर ने आगे पूछा,

    "लियारी में यहां कहां शूट हुआ है, संजय दत्त किस जगह आए थे शूटिंग करने?" पाकिस्तानी शख्स ने तुरंत कहा, "ये जो हैं ना, रात को 4-5 बजे आते हैं शूटिंग करने... आवाम सो जाती है उस टाइम पे आते हैं। हां, रणवीर सिंह भी चील चौक पर आया था। दिन में आओ, लियारी वाले इसे चीर-फाड़ करेंगे, क्या समझते हैं। इंडिया से अक्सर चील चौक पर आते हैं 4-5 बजे। आवाम में से कुछ बुजुर्गों ने देखा है। युवाओं ने नहीं देखा है। संजय दत्त का नहीं पता, लेकिन रणवीर सिंह आता था।"

    यह भी पढ़ें- 'लियारी में मिनी स्कर्ट...', Dhurandhar की 'यलीना' को देख सदमे में पाकिस्तानी; हॉट लुक ने उड़ाए तोते!

    इंटरनेट यूजर्स ने मजाक उड़ाते हुए बोले- सीक्रेट मिशन था ना

    पाकिस्तानी शख्स के इस फनी वीडियो के वायरल होने के बाद एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, "किसी ने नोटिस नहीं किया, जब सुबह 4 बजे आदित्य धर, रणवीर सिंह और संजय दत्त चुपके से लियारी में घुसे! यह तो स्पाई फिल्म का कोई रियल सीक्रेट मिशन लग रहा है। शूटिंग हो भी गई और सब चुप हैं, कोई वीडियो नहीं, कोई सेल्फी नहीं... पूरा एरिया मेडिटेशन करने लगाया था क्या।"

    खबरें और भी

    आदित्य

    दूसरे यूजर ने लिखा, "मानना पड़ेगा धुरंधर का एक अलग लेवल का इफेक्ट हुआ है इन पर।" एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, "यह पक्का कराची विश्वविद्यालय का सबसे होशियार छात्र है।"

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में रणवीर ने लिया दीपिका पादुकोण का 19 साल पुराना बदला? वीडियो देख फैंस बोले- 'आदित्य धर को सलाम'