Dhurandhar 2 स्टार आर. माधवन ने सिख कम्यूनिटी से मांगी माफी, फिल्म के एक सीन पर मचा बवाल
'धुरंधर 2' स्टार R. Madhavan ने दावा किया कि जब वे उस सीन की शूटिंग कर रहे थे, तब भी ...और पढ़ें

आर माधवन ने सिख समुदाय से मांगी माफी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आर. माधवन ने एक वीडियो बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म 'धुआंधार 2: द रिवेंज' (Dhurandhar The Revenge) के एक सीन पर सफाई दी है। इस सीन को लेकर ऑनलाइन काफी विवाद खड़ा हो गया था। मंगलवार को, एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कथित तौर पर विवादित सीन के बारे में सफाई देते हुए नजर आए।
इस सीन पर सिख समुदाय को हुई आपत्ति
सिख समुदाय के कुछ लोगों ने फिल्म के एक सीन पर आपत्ति जताई थी, जिसमें कथित तौर पर माधवन को सिगरेट पीते हुए और पवित्र गुरबानी का पाठ करते हुए दिखाया गया था। लेकिन अब एक्टर ने साफ किया है कि कुछ भी बोलने से पहले ही उन्होंने सिगरेट बुझा दी थी।
-1774356372465.jpg)
यह भी पढ़ें- Ranveer Singh का पीछा नहीं छोड़ रहा कांतारा मिमिक्री विवाद, अब कोर्ट में दाखिल करना होगा हलफनामा
आर माधवन ने दी सफाई
आर. माधवन (R Madhavan) ने दावा किया कि जब वे इस सीन की शूटिंग कर रहे थे, तब भी फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) ने उनसे खास तौर पर कहा था कि डायलॉग बोलने से पहले वे अपनी सिगरेट बुझा दें। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि मैंने एक सिगरेट बुझा दी थी। उस सीन में मेरे मुंह से कोई धुआं नहीं निकल रहा है। उस सीन में कोई सिगरेट भी नहीं है। हम किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते। हम सिख समुदाय के साथ हैं और हमेशा उनके साथ रहेंगे।
-1774356381706.jpg)
उन्होंने आगे कहा, 'हम उनका सम्मान करते हैं। हर कोई जानता है कि मैं अपनी किसी भी फिल्म की रिलीज से पहले गोल्डन टेम्पल जाता हूं। मेरा यकीन कीजिए, हमारा किसी को भी ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था'।
View this post on Instagram
सिख समुदाय ने क्या आरोप लगाए?
हाल ही में, शिव सेना (शिंदे गुट) के एक नेता गुरजीत सिंह खेर ने, जो संगठन ‘सिख्स इन महाराष्ट्र’ के अध्यक्ष भी हैं, ‘धुरंधर 2’ के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और फिल्म पर सिख धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। सिख नेता ने आदित्य धर, आर. माधवन और रणवीर सिंह से माफी मांगने की भी मांग की थी।
-1774356439135.jpg)
19 मार्च को 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं।
यह भी पढ़ें- विदेशी गाना बना Dhurandhar 2 के क्लाईमैक्स की शान, 48 साल पहले हुआ था रिलीज
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।