Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विदेशी गाना बना Dhurandhar 2 के क्लाईमैक्स की शान, 48 साल पहले हुआ था रिलीज

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 05:46 PM (IST)

    अभिनेता रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म धुरंधर द रिवेंज में कई पुराने गानों का इस्तेमाल हुआ है, जिसमें एक कल्ट विदेशी सॉन्ग भी शामिल है। ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 में ये विदेशी गाना (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    धुरंधर 2 में ये विदेशी गाना (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. चर्चा में धुरंधर द रिवेंज के पुराने रीमेक सॉन्ग्स

    2. 48 साल पुराने विदेशी गाना का किया इस्तेमाल

    3. मशहूर पॉप बैंड ग्रुप का गीत आज भी कल्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक आदित्य धर की लेटेस्ट फिल्म धुरंधर द रिवेंज इस वक्त सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। मूवी की स्टोरी, कलाकारों की एक्टिंग और पुराने गानों का रीमेक वर्जन इस वक्त लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

    इस दौरान हम आपको बताने जा रहे हैं कि धुरंधर 2 के क्लाईमैक्स सीन में जो विदेश गाना बजता हुआ सुनाई देता है, वह 48 साल पुराना है। आज भी इस गीत को कल्ट माना जाता है और इसके अन्य कई वर्जन भी सिनेमा जगत में रिलीज किए जा चुके हैं। 

    धुरंधर 2 के क्लाईमैक्स की शान बना 'रासपुतिन'

    जिस विदेशी गाने के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है कि उसका नाम 'रासपुतिन' है। इस गाने को साल 1978 में पहली बार मशहूर जर्मन पॉप और यूरोडिस्को ग्रुप 'बोनी एम' के द्वारा रिलीज किया गया था। 48 साल बाद अब ये गीत धुरंधर द रिवेंज में इस्तेमाल किया गया है, जब मूवी के क्लाईमैक्स सीन में पाकिस्तान के मेजर शमशाद हसन (राज जुत्शी) इजराइल के साथ अपने मुल्क के कुछ सीक्रेट का सौदा करते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में इन पांच Cult Songs ने मचाया गदर, थिएटर में बीजीएम पर खूब बज रहीं तालियां

    गौर किया जाए 'रासपुतिन' पॉप सॉन्ग की तरफ तो इस गीत ने बोनी एम बैंड को पूरी दुनिया में लोकप्रियता दिलाई। बोनी एम बैंड ग्रुप की शुरुआत 1974 में हुई थी, जिसमें जमैका से लिज मिशेल और मार्सिया बैरेट, मॉन्टसेराट से मेजी विलियम्स और अरूबा से बॉबी फैरेल जैसे चार महान आर्टिस्ट शामिल थे।

    खबरें और भी

    वेस्ट जर्मनी के इस ग्रुप ने लंबे समय तक अपने शानदार गीतों की धुनों पर फैंस को थिरकने का अवसर दिया। खासतौर पर 'रासपुतिन' सॉन्ग ने इन समूह को कामयाबी की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। बता दें कि जर्मन सिंगर-सॉन्गराइटर फ्रैंक फारियन का बोनी एम ग्रुप का बनाने में अहम योगदान माना जाता है।

    इन सॉन्ग्स  यूज हुई धुन

    बोनी एम के 'रासपुतिन' गानों को कई अलग-अलग वर्जन पर इस्तेमाल किया गया है। बॉलीवुड और हॉलीवुड में इस गाने की धुनों को धड़ल्ले से कॉपी किया गया है। उदाहरण के लिए आप सैफ अली खान की स्पाई थ्रिलर एजेंट विनोद के आई विल डू द टॉकिंग टू नाइट (I Will Do The Talking Tonight) और अंग्रेजी वेब सीरीज मनी हाइस्ट में बेला चाऊ गीत का नाम ले सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में माधुरी दीक्षित के 36 साल पुराने गाने को किया गया रीक्रिएट, फिल्म में लाता है बड़ा ट्विस्ट