Dhurandhar 2 में इन पांच Cult Songs ने मचाया गदर, थिएटर में बीजीएम पर खूब बज रहीं तालियां
Dhurandhar 2 में पुराने गानों के रीमिक्स ने गदर मचाया हुआ है। हर सीन के पीछे बज रहे रैप के साथ बीजीएम पर ऑडियंस खूब तालियां बजा रही है। ...और पढ़ें
-1774172257723_m.webp)
5 कल्ट सॉन्ग्स ने 'धुरंधर 2' में मचाया गदर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 19 मार्च को 'धुरंधर 2' थिएटर में दस्तक दे चुकी है और चारों तरफ इसी की चर्चा हो रही है। स्टोरी, डायलॉग और एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म के बीजीएम ने भी गदर मचाया हुआ है। पुराने गानों के इतने शानदार रीमिक्स और बीच में जबरदस्त रैप ने हर सीन में चार चांद लगा दिए हैं।
आइए जानते हैं उन 5 कल्ट क्लासिक सॉन्ग्स के बारे में जिन्हें 'धुरंधर 2' में रीक्रिएट किया गया है।
1. जान से गुजरते हैं (Jaan Se Guzarte Hain):
यह नुसरत फतेह अली खान (Nusrat Fateh Ali Khan) की कव्वाली है जो 1977 में रिलीज हुई थी। इसमें शाश्वत सचदेव ने धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) में अपना म्यूजिक देकर रीक्रिएट किया है।
यह भी पढ़ें- क्या Hania Aamir के हिट पाकिस्तानी ड्रामा से प्रेरित है रणवीर सिंह की Dhurandhar 2?
2. तम्मा तम्मा लोगे (Tamma Tamma Loge)
यह क्लासिक गाना 1990 में आई फिल्म थानेदार (Thanedaar) का है जिसे संजय दत्त और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। खास बात यह है कि इसका रीक्रिएट वर्जन जब 'धुरंधर 2' में बजता है उस मूमेंट पर संजय दत्त के किरदार में एक बड़ा मोड़ आता है।

3. रंग दे लाल Rang De Laal (Oye Oye)
यह गाना 1989 की सुपरहिट फिल्म त्रिदेव (Tridev) का है। इसके ओरिजिनल संगीतकार कल्याणजी और आनंदजी थे वहीं रीक्रिएट वर्जन में शाश्वत सचदेव, जैस्मीन संडलालस और अफसाना खान ने म्यूजिक दिया है।
खबरें और भी
4. हम प्यार करने वाले (Hum Pyaar Karne Wale)
अनुराधा पौडवाल और उदित नारायण ने यह गाना 1990 में आई फिल्म दिल के लिए गाया था जिसे 'धुरंधर 2' में रीक्रिएट किया गया और अमेरिकन सिंगर QveenA (क्वीन हर्बी) का रैप इसमें जोड़ा गया। रीक्रिएट वर्जन का म्यूजिक शाश्वत सचदेव और आनंद मिलिंद ने दिया।
5. Aari Aari (आरी आरी)
असल में यह एक पारंपरिक पंजाबी लोकगीत है (जिसे 2000 के दशक में बॉम्बे रॉकर्स ने मशहूर रीमिक्स किया था), इस ट्रैक को इलेक्ट्रॉनिक एलिमेंट्स के साथ नए अंदाज में पेश किया गया है और इसे एक जबरदस्त एक्शन सीन में शामिल किया गया है।