Aditya Dhar की 'पीक डिटेलिंग' में हुई चूक, धुरंधर 2 के इस सीन में पकड़ी गई गलती
धुरंधर द रिवेंज की इस वक्त काफी तारीफ हो रही है। लेकिन सोशल मीडिया पर मूवी के एक सीन में डायरेक्टर आदित्य धर की गलती पकड़ी गई है। ...और पढ़ें
-1774171588877_m.webp)
धुरंधर द रिवेंज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
धुरंधर द रिवेंज में पकड़ी गई गलती
इस सीन में डायरेक्टर से हो गई चूक
सोशल मीडिया पर चर्चा में ये सीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की लेटेस्ट फिल्म धुरंधर 2 को लेकर इस वक्त चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। हर कोई रणवीर सिंह स्टारर इस मूवी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है। साथ ही निर्देशक आदित्य धर की फिल्ममेकिंग की भी प्रशंसा की जा रही है।
लेकिन एक सीन को लेकर आदित्य की पीक डिटेलिंग में चूक हो गई है और सोशल मीडिया पर फैंस ने डायरेक्टर की बड़ी गलती पकड़ ली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि धुरंधर द रिवेंज के किस सीन को लेकर फिलहाल सुर्खियां तेज हैं।
धुरंधर 2 में पकड़ी गई गलती
फिल्म धुरंधर द रिवेंज को जिस तरह से फिल्माया गया है, उसका अधिकतर श्रेय डायरेक्टर आदित्य धर को जाता है। फिल्म के स्क्रीनप्ले की डिटेलिंग और सीन्स को सही कॉन्सेप्ट से फिल्माने के लिए उनकी जमकर तारीफ हो रही है। लेकिन कहीं न कहीं आदित्य भी एक इंसान हैं और उनसे भी गलती हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 OTT: लो चल गया पता! इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी रणवीर सिंह की धुरंधर 2, साइन हुई बड़ी डील
-1774170756679.jpg)
दरअसल सोशल मीडिया पर धुरंधर 2 का एक सीन जमकर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें हमजा अपने दोस्त पिंडा से बाथरूम में लड़ता हुआ नजर आता है। इस दौरान बैकग्राउंड में मौजूद शीशे में कैमरामैन को स्पॉट किया गया है, जिसे अब सोशल मीडिया पर डायरेक्टर की बड़ी चूक बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर तमाम लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कह रहे हैं कि कितनी भी पीक डिटेलिंग कर लो गलती सब से हो ही जाती है।
खबरें और भी

इस तरह से धुरंधर द रिवेंज एक अलग मु्द्दे को लेकर चर्चा में आ गई है। हालांकि, इसके अलावा ओवरऑल इस मूवी की ऑडियंस से लेकर क्रिटिक्स तक जमकर तारीफ कर रहे हैं, जो इसकी कमाई का भी बड़ा कारण माना जा रहा है।
धुरंधर 2 को मिले पॉजिटिव रिव्यू
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। जिसकी वजह से ये मूवी हर किसी की पहली पसंद बनती जा रही है। हालांकि, एक तबका ऐसा भी है, जो इस फिल्म को प्रोपगेंडा बता रहा है और आलोचना कर रहा है। लेकिन इसका फिल्म के बिजनेस पर कोई असर पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है।