Kishore Kumar का 41 साल पुराना गाना Dhurandhar 2 का सीक्रेट सरप्राइज, यूट्यूब पर मिले 148 मिलियन व्यूज
फिल्म धुरंधर द रिवेंज में कई पुराने गानों को रीमेक किया गया। जिनमें सुरों के सरताज किशोर कुमार का एक कल्ट सॉन्ग भी शामिल है। ...और पढ़ें
-1774178714401_m.webp)
किशोर कुमार धुरंधर 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
धुरंधर द रिवेंज में पुराने गानों की भरमार
किशोर कुमार का ये कल्ट सॉन्ग भी शामिल
41 साल पहले रिलीज हुआ था शानदार गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म धुरंधर द रिवेंज को लेकर इस वक्त सुर्खियों का बाजार काफी गर्म है। जिसकी वजह मूवी में दिखाए गए पुराने गानों का रीमेक वर्जन का मसला भी शामिल है। इस आधार हम आपको धुरंधर 2 का एक सीक्रेट सरप्राइज आपको बताने जा रहे हैं, जोकि सुरों के सरताज रहे गायक किशोर कुमार का 41 साल पुराना एक कल्ट गीत है।
धुरंधर द रिवेंज में किशोर दा का ये पुराना गाना इस्तेमाल किया गया है, जिसकी कुछ कड़ियां सुनकर सिनेमाघरों में दर्शकों ने जमकर सीटियां बजाई हैं। आइए जानते हैं कि वह सदाबहार गीत कौन सा है।
धुरंधर 2 में किशोर कुमार का गाना
पहले पार्ट की तरह धुरंधर 2 में भी पुराने गानों को रीमेक करके इस्तेमाल किया गया है। लेकिन इस बार 80 और 90 के दशक के गानों का यूज ज्यादा किया गया है। जिनमें किशोर कुमार का एक बेहतरीन गीत भी शामिल है, जो हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की कल्ट मूवी अलग-अलग से नाता रखता है, जिसे 1985 में थिएटर्स में रिलीज किया गया था। गाने के बोल हैं- कभी बेकसी ने मारा... (Kabhi Bekasi Ne Maara)।
यह भी पढ़ें- धुरंधर 2 को देख भड़के सिंगर Vishal Dadlani, नोटबंदी एंगल पर उठाए सवाल
-1774179544188.jpg)
अगर आपने धुरंधर द रिवेंज को देखा है तो आपको याद होगा कि किशोर कुमार का ये गीत उस सीन में सुनाई देता है, जब हमजा (रणवीर सिंह) आलम (गौरव गेरा) को अपने अतीत की कहानी को सुनाता है। उस दौरान कभी बेकसी ने मारा की लाइन्स बैकग्राउंड म्यूजिक तौर पर सुनाई देती हैं।

इसके बाद सोशल मीडिया पर किशोर कुमार के इस सॉन्ग को लेकर सर्चिंग लेवल काफी बढ़ गया। जिसके तहत हमने आपको अलग-अलग फिल्म के इस लाजवाब गीत की जानकारी आप तक पहुंचाई है। बता दें यूट्यूब पर इस गीत को लीरिक्स और वीडियो वर्जन मिलाकर कुल 148 मिलियन व्यूज मिले हैं।
खबरें और भी
गौर किया जाए कभी बेकसी ने मारा की मेकिंग की तरफ तो गायक किशोर कुमार की आवाज के अलावा इसके संगीतकार की जिम्मेदारी आर डी बर्मन ने निभाई। जबकि गीतकार आनंद बक्शी रहे। राजेश खन्ना और टीना मुनीम पर इस गीत को फिल्माया गया था।
धुरंधर द रिवेंज में इस्तेमाल हुए ये गीत
किशोर कुमार के इस गीत के अलावा धुरंधर द रिवेंज में 5 अन्य कल्ट सॉन्ग का भी इस्तेमाल किया गया है, जिनमें हम प्यार करने वाले..., तम्मा-तम्मा लोगे... और ओये ओये तिरछी टोपी वाले... जैसे कई बेहतरीन गाने शामिल हैं। इन सभी पुराने गानों ने निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर 2 में जान फूंकी है।