धुरंधर 2 को देख भड़के सिंगर Vishal Dadlani, नोटबंदी एंगल पर उठाए सवाल
एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज को देखकर सिंगर विशाल ददलानी ने सवाल उठाए हैं और तंज कसा है।

धुरंधर 2 पर विशाल ददलानी का रिएक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
धुरंधर 2 को लेकर भड़के विशाल ददलानी
रणवीर सिंह की मूवी पर सिंगर ने कसा तंज
इस एंगल को लेकर गायक ने जताई आपत्ति
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर द रिवेंज की जमकर तारीफ हो रही है, तो वहीं एक तबका ऐसा भी है, जो इस स्पाई थ्रिलर मूवी ककी आलोचना कर रहा है। धुरंधर 2 को प्रोपगेंडा फिल्म भी करार दिया जा रहा है। इस मामले में अब सिंगर विशाल ददलानी का नाम शामिल हो रहा है, जिन्होंने धुरंधर द रिवेंज पर सवाल उठाए हैं।
गायक ने धुरंधर पार्ट 2 पर निशाना साधते हुए फिल्म में नोटबंदी के मुद्दे पर तंज कसा है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट भी शेयर किए हैं। आइए जानते हैं कि विशाल ने इस पर क्या कहा है-
धुरंधर 2 पर विशाल ददलानी का निशाना
सिंगर विशाल ददलानी किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी राय को बेबाक अंदाज से रखने के लिए वह काफी जाने जाते हैं। हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज में भारत सरकार के नोटबंदी वाले फैसले की पीछे की वजह को दिखाया गया है, जिसको लेकर अब विशाल ददलानी का गुस्सा फूट पड़ा है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की सफलता से भड़के Prakash Raj? फिल्म की तारीफ करने पर अल्लू अर्जुन-Jr एनटीआर पर साधा निशाना

विशाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लगातार स्टोरीज शेयर कर इस मामले पर तंज कसा है और बताया है-

फिल्म को सिर्फ मनोरंजन के लिए देखें। लेकिन अहम जानकारी के लिए अन्य बेहतर स्त्रोत का इस्तेमाल करें। इन पोस्ट में विशाल ने उस बयान को हाईलाइट किया है, जिसमें 2016 में हुई नोटबंदी के बाद भी 2019 में हुए पुलवामा अटैक जैसी आतंकी घटनाएं होती रहीं। कुल मिलाकर कहा जाए तो विशाल ददलानी ने अपने इन पोस्ट के जरिए धुरंधर 2 में दिखाए गए नोटबंदी एंगल पर सवाल खड़े किए हैं।
मालूम हो कि विशाल ददलानी पहले शख्स नहीं हैं, जिन्होंने निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज पर तंज कसा है। इससे पहले अभिनेता प्रकाश राज जैसी हस्तियों ने भी इस मूवी की तीखी आलोचना करते हुए निशाना साधा है।
आतंकवाद की फंडिंग रोकने के लिए नोटबंदी
आपको बता दें कि फिल्म धुरंधर द रिवेंज में नोटबंदी का एंगल भारत के खिलाफ होने वाली आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए दिखाया गया है, ताकि पाकिस्तानी सियासत के लोग जाली नोटों की फंडिंग की वजह से देश में दशहत न फैला सकें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।