Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उधर Dhurandhar 2 का आया टीजर, इधर लोकेशन मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज, बिना परमिशन किया था ये काम

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 04:37 PM (IST)

    धुरंधर: द रिवेंज रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। एक तरफ जहां इस फिल्म के टीजर को देखकर फैंस का खून खौल उठा है, तो वहीं दूसरी तरफ 'धुरंधर 2' के ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ हुई FIR/ फोटो- Instagram

    धुरंधर 2 के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ हुई FIR/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें
    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  रणवीर सिंह-अर्जुन रामपाल की धमाकेदार फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) का टीजर लंबे इंतजार के बाद दर्शकों के सामने आ गया है। आदित्य धर की 'धुरंधर' के सीक्वल का टीजर देखकर फैंस का दिल टूट गया, क्योंकि उन्हें कुछ भी ऐसा नया देखने को नहीं मिला, जो उन्होंने 'धुरंधर' के पोस्ट क्रेडिट सीन में न देखा हो।

    एक तरफ जहां 'धुरंधर: द रिवेंज' के टीजर ने लोगों को निराश किया, तो वहीं दूसरी तरफ रिलीज से पहले ही फिल्म विवादों में घिर गई है। मुंबई पुलिस ने इस फिल्म के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज की है। क्या है ये पूरा मामला, नीचे डिटेल में पढ़ें स्टोरी:

    'धुरंधर 2' के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ क्यों हुई FIR?

    कुछ दिनों पहले 'धुरंधर: द रिवेंज' के सेट से कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई थीं। इन फोटोज में अर्जुन रामपाल और संजय दत्त साउथ मुंबई के बैलार्ड एस्टेट में शूटिंग कर रहे थे। उस लोकेशन को शूटिंग के लिए कराची (पाकिस्तान) के लियारी इलाके में बदला गया था। हालांकि, 'धुरंधर 2' के क्रू मेंबर्स ने मुंबई पुलिस से अनुमति लिए बिना ड्रोन उड़ाया, जिसकी वजह से 2 दिन पहले शूटिंग रोक दी गई और लोकेशन मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Teaser: पुरानी कहानी, पुराना मंजर... 'धुरंधर: द रिवेंज' के टीजर ने पीठ में घोंपा खंजर?

    मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। उन पर 'अधिकारियों के आदेशों का जानबूझकर उल्लंघन करने' का आरोप है। रिपोर्ट में बताया गया है कि धुरंधर 2 के क्रू मेंबर्स अथॉरिटी की परमिशन के बिना ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे, यह जानते हुए भी कि मुंबई का 'फोर्ट'  इलाका एक हाई सिक्योरिटी जोन है।

    dhurandhar 2

    लोकेशन मैनेजर को किया गया अरेस्ट?

    रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि जोनल डीसीपी प्रवीण मुंधे ने बताया है कि रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और उन्हें अरेस्ट कर लियागया है। पुलिस ऑफिशियल ने ये भी बताया कि लाइन प्रोड्यूसर्स ने महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज और कल्चरल डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन से शूटिंग की परमिशन तो ले ली थी, लेकिन उन्होंने ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं ली थी।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)


    धुरंधर 2 की रिलीज डेट की बात करें तो यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसकी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर यश की टॉक्सिक के साथ है। मेकर्स ने 'धुरंधर 2' के टीजर के नाम पर पुरानी झलकियां दर्शकों को परोस दी है, अब देखना ये है कि जब ट्रेलर रिलीज होगा, तो वह धमाका करेगा या फुस्स हो जाएगा।