Dhurandhar 2: होली पर होगा धुरंधर 2 का हल्ला, टीजर के बाद शुरू हुई ट्रेलर की तैयारी?
Dhurandhar The Revenge: अभिनेता रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड मूवी धुरंधर पार्ट 2 टीजर रिलीज हो गया। अब इसके बाद धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर को लेकर चर्चा ...और पढ़ें

कब आ सकता है धुरंधर 2 का ट्रेलर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर सिनेमा जगत की सबसे चर्चित मूवी बन चुकी है। पहले पार्ट की अपार सफलता के बाद मेकर्स इसका दूसरा भाग धुरंधर दि रिवेंज लेकर आ रहे हैं, जिसका धमाकेदार टीजर 3 फरवरी को रिलीज कर दिया गया है।
लेकिन टीजर को देखने के बाद फैंस थोड़े से मायूस नजर आ रहे हैं, जिसका कारण ये है कि इस टीजर में अधिकतर सीन्स धुरंधर के पोस्ट क्रेडिट सीन्स से लिए गए हैं। हालांकि, अब सिनेप्रेमियं को उदास होने की जरूरत नहीं है कि क्योंकि धुरंधर 2 के ट्रेलर को लेकर फिलहाल बड़ी खबर सामने आ रही है।
कब आएगा धुरंधर 2 का ट्रेलर
धुरंधर 2 का टीजर सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट इस मूवी के लिए और भी ज्यादा बढ़ गई है। अब हर किसी के जहन में ये सवाल बार-बार आ रहा है कि धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि होली के आस-पास धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज किया जा सकता है। 1 मार्च 2026 वह तारीख हो सकती है कि जब धुरंधर द रिवेंज देखने को मिले सकता है।

हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंट और अधिक बढ़ गई है। दूसरी तरफ गौर किया जाए धुरंधर पार्ट 2 के टीजर की तरफ तो इस बार फिल्म में बदले की कहानी को दिखाया जाएगा। साथ ही रणवीर सिंह के किरदार की बैक स्टोरी को मूवी की यूएसपी की तरह यूज किया जाएगा।
खबरें और भी
-1770107702199.jpg)
इसके अलावा ये नया हिंदुस्तान है, घर में घुसकर मारेगा... के डायलॉग से ये साफ होता है कि इसमें कहीं न कहीं उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक का टच भी दिखाया जाएगा। कुछ दिन पहले ये खबर भी सामने आई थी कि धुरंधर द रिवेंज में अभिनेता विक्की कौशल का कैमियो भी नजर आ सकता है।
19 मार्च को रिलीज होगी धुरंधर 2
धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखाया है। अब इसके पार्ट 2 से भी उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। गौर किया जाए धुरंधर द रिवेंज की रिलीज डेट की तरफ तो 19 मार्च 2026 को इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस बार धुरंधर 2 आपको पैन इंडिया रिलीज के साथ देखने को मिलेगी।