Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar- The Revenge Teaser: खून, जुनून और जबरदस्त एक्शन! 'धुरंधर 2' के टीजर ने उड़ाए होश; बवाल हैं रणवीर सिंह

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 12:23 PM (IST)

    धुरंधर 2 का धमाकेदार टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है, जिसमें रणवीर सिंह का खूनी और इंटेंस अंदाज देखने को मिला है। फिल्म का नाम 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhuran ...और पढ़ें

    'धुरंधर 2' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज

    'धुरंधर 2' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तैयार हो जाइए साल के सबसे बड़े एक्शन धमाके के लिए! रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक बार फिर 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) के साथ बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने लौट रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर आया है और टीजर ने आते ही साबित कर दिया है कि इस बार रणवीर पहले से ज्यादा खतरनाक अंदाज में लौटे हैं। 

    रणवीर का खौफनाक अंदाज

    'धुरंधर' (Dhurandhar), जो अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म है, अब अपने दूसरे भाग के लिए तैयार हो रही है। मेकर्स ने अब रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar The Revenge Teaser) का टीजर जारी कर दिया है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Dainik Jagran (@dainikjagrannews)

     

    यह टीजर रणवीर सिंह य़ानि जसकीरत सिंह रंगी के 'हम्ज़ा' में बदलने के सफर को दिखाता है, जो दर्शकों के मन में कई अनसुलझे सवाल छोड़ रहा है। टीजर में उन घटनाओं की ओर इशारा किया गया है जिनसे लड़ने के लिए हम्जा तैयार है और अपने देश की रक्षा करते हुए बदला लेने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देता है। 

    ranveerww

    टीजर में रणवीर का ट्रांसफॉर्मेशन जबरदस्त और रोंगटे खड़े कर देने वाला है। हाथों में बंदूक लिए रणवीर टीजर मे ंजमकर खून-खराबा करते दिखे हैं। धुरंधर के इस भाग में एक्शन दो गुना ज्यादा किया गया है। फिल्ममेकर आदित्य धर को अच्छे से पता है कि दर्शकों के दिलों पर राज कैसे करना है। 

    खबरें और भी

    जानदार है टीजर में म्यूजिक 

    फिल्म के पहले पार्ट में जहां कहानी के साथ-साथ सारी चीजें दमदार थीं तो वहीं फिल्म के म्यूजिक ने भी जमकर ऑडिएंस का ध्यान खींचा और अगले पार्ट में भी वही किया गया है। फिल्म के इस पार्ट में कैमरा मूवमेंट, साउंड डिज़ाइन और एडिटिंग पर जबरदस्त काम किया है। फिल्म का बीजीएम कमाल का है और इस एक झलक से साबित हुआ है कि धुरंधर 2 में भी म्यूजिक एक लेवल ऊपर ही होने वाला है। 

    यह भी पढ़ें- सरहद पार, Dhurandhar धुआंधार! Netflix पर आते ही पड़ोसी मुल्क में छाई मूवी, रणवीर की दीवानी हुई पाकिस्तानी आवाम

    Dhurandhar 2 poster

    आपको बता दें कि, जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के साथ और आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और सिनेमाघरों में इसकी शानदार सफलता का सिलसिला अब भी जारी है और अब बारी इसके अगले पार्ट की है। 

    dhurandhaw r

    जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और B62 स्टूडियोज प्रोडक्शनॉ में बनी 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पांच भाषाओं, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर है, जिसे आदित्य धर ने लिखा है और उन्होंने ही इसे प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी इसके निर्माता हैं। अब तो इंतजार कीजिए 19 मार्च का जब सिनेमाघरों में रणवीर सिंह धमाका करेंगे।

    नोट- यहां देखिए फिल्म का टीजर

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar- The Revenge Teaser: पहले से ज्यादा खूनी खेल, बवाल है रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का टीजर