विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Border 2 के लास्ट मिनट में दर्शकों को मिलेगा सरप्राइज, Dhurandhar 2 के मेकर्स का है ये खास प्लान

Published: Sun, 18 Jan 2026 09:36 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jan 2026 09:57 PM (IST)

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) की सफलता के बाद, इसके सीक्वल 'धुरंधर 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार ...और पढ़ें

23 जनवरी को थिएटर में होगा धमाका (फोटो-इंस्टाग्राम)

23 जनवरी को थिएटर में होगा धमाका (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 23 जनवरी को रिलीज होगी बॉर्डर 2

  2. मेकर्स ने क्या रखी है खास प्लानिंग?

  3. देशभक्ति का भाव जगाती हैं दोनों फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। बहुत जल्द इसका पार्ट 2 भी आने वाला है। प्रशंसकों को इसका बेसब्री से इंतजार है, जो मार्च में रिलीज होगी। दर्शक दूसरे भाग के बारे में अपडेट के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और हम आपको लिए पार्ट 2 को लेकर अपडेट लाए हैं।

कब रिलीज होगी बॉर्डर 2?

बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार आपको बॉर्डर 2 की स्क्रीनिंग के समय धुरंधर 2 की झलक देखने को मिलेगी। क्या है ये आइए पूरा मामला समझते हैं। खबर है कि आदित्य धर ने 'धुरंधर' के एंड-क्रेडिट सीक्वेंस को एक टीजर के रूप में फिर से एडिट किया है। यह नया टीजर 'बॉर्डर 2' की स्क्रीनिंग के साथ दिखाया जाएगा, जो 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Border (2)

यह भी पढ़ें- Border 2 ने तोड़ दिया Dhurandhar का पहला रिकॉर्ड, आने से पहले सनी देओल की फिल्म ने बजाया डंका

क्या है धुरंधर 2 के मेकर्स का प्लान?

'बॉर्डर 2' में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी और अन्य कलाकार नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार इसका मकसद सिनेमाघरों में फिल्म देखने वाले दर्शकों के मन में रिलीज की तारीख को फिर से बिठाना है। धुरंधर 2 ईद 2026 पर रिलीज होने वाली है, और टीजर कुछ नए दृश्यों के साथ इस तारीख को दिमाग में बैठाने का आसान तरीका है। सूत्र ने आगे कहा, “धुरंधर 2 और बॉर्डर 2 दोनों ही देशभक्ति पर आधारित फिल्में हैं, और जियो स्टूडियोज की टीम देशभक्ति सिनेमा की इस लहर का फायदा उठाना चाहती है। पहले भाग के एंड-क्रेडिट्स से लिया गया टीजर का नया वर्जन बड़े पर्दे पर प्रीमियर के बाद डिजिटल रूप से भी जारी किया जाएगा। नए दर्शकों के लिए, यह केवल बड़े पर्दे पर ही उपलब्ध होगा।”

Dhurandhar (12)

कब रिलीज होगी धुरंधर 2

वहीं धुरंधर 2 का ट्रेलर फरवरी के अंत तक आ जाएगा। धुरंधर 2 का मुकाबला यश अभिनीत फिल्म टॉक्सिक से बॉक्स ऑफिस पर होगा, दोनों फिल्में 19 मार्च को रिलीज होने वाली हैं। पहले इंटरनेट पर यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या धुरंधर के निर्माता दूसरे भाग की रिलीज डेट बदलेंगे, लेकिन आदित्य धर ने पुष्टि की है कि कोई धुरंधर 2 को पोस्टपोन नहीं किया जाएगा। ये तय रिलीज डेट पर ही रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Border 2 में दिखेगा सनी देओल का घांसू अंदाज, एक्टर ने सेट से शेयर कीं BTS तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।