Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 Worldwide Collection: सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 'घातक' साबित हुई धुरंधर 2, तोड़ डाले कई रिकॉर्ड

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 09:06 AM (IST)

    धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पिछले छह दिनों में फिल्म के कलेक्शन में शानदार इजाफा हुआ है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ- ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार पारी खेल रही है। वीकेंड पर फिल्म का बज और भी ज्यादा बढ़ गया है जिससे ये तो साफ हो गया है कि ये इतनी आसानी से तो खत्म होने वाला नहीं है।

    रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन कमाल कर दिया। फिल्म ने 102.55 करोड़ की ओपनिंग की। इसके बाद दूसरे दिन ये आंकड़ा 80.72 करोड़ और तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये रहा।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office: मंगल को धुरंधर 2 पर जमकर हुई धनवर्षा, छठे दिन भर दी मेकर्स की झोली

    वहीं चौथे दिन यानी पहले रविवार को ये आंकड़ा 114.85 करोड़ पर आकर रुका। पांचवे दिन फिल्म की कमाई 65 करोड़ रुपये रही। वहीं छठवें दिन 56.55 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 575.67 करोड़ रुपये हो गई है।

    Dhurandhar (23)

    दुनियाभर में बजा धुरंधर 2 का डंका

    वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसकी ताबड़तोड़ कमाई जारी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर द रिवेंज ने अब तक 919 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। बॉलीवुड हंगामा के आंकड़ो के मुताबिक 'धुरंधर 2' ने रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 2023 में दुनियाभर में कुल 917 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके साथ ही इसने सलमान खान की बजरंगी भाईजान के वर्ल्डलाइड लाइफटाइम कलेक्शन (918.18 करोड़ रुपये) को भी मात दे दी है।

    धुरंधर 2 एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह ने एक अंडरकवर स्पाई एजेंट का रोल निभाया है। वह कराची जाकर खूंखार बलोची गैंगस्टर रहमान डकैत के गैंग में शामिल हो जाता है और लियारी पर राज करने का सपना देखता है।

    खबरें और भी

    Dhurandhar (25)

    कौन-कौन से कलाकार आए नजर

    रणवीर सिंह के अलावा, धुरंधर 2 में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी वापसी कर रहे हैं। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह जासूसी थ्रिलर 19 मार्च को रिलीज हुई। पहली धुरंधर ने दुनिया भर में ₹1300 करोड़ की कमाई की थी और दिसंबर में रिलीज होने के तीन महीने बाद भी सिनेमाघरों में चल रही है। उम्मीद है कि फिल्म का सीक्वल से पार्ट 1 से भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

    यह भी पढ़ें- 'एक्टर्स लेते हैं, इंस्टाग्रामर्स नहीं...' Dhurandhar 2 पर अमीषा पटेल का दो टूक, बॉलीवुड को लग सकती है मिर्ची?