Dhurandhar 2 Box Office: मंगल को धुरंधर 2 पर जमकर हुई धनवर्षा, छठे दिन भर दी मेकर्स की झोली
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म धुरंधर 2 कमाई के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। ...और पढ़ें

धुरंधर 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
धुरंधर 2 ने कमाई से मचाया तहलका
रिलीज के छठे दिन किया बंपर कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर पार किया ये आंकड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक आदित्य धर और अभिनेता रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म धुरंधर द रिवेंज इस वक्त सिनेमाघरों में ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन कर रही है। कमाई के मामले में धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू और बंपर एडवांस बुकिंग से साबित कर दिया था कि बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी नया इतिहास रचती हुई नजर आएगी और फिलहाल ऐसा ही कुछ होता हुआ नजर आ रहा है।
इसका अंदाजा आप धुरंधर द रिवेंज के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं, जो वर्किंग डे के बावजूद 50 करोड़ से ज्यादा का रहा है।
धुरंधर 2 की धुआंधार कमाई
ओपनिंग वीकेंड तक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली धुरंधर 2 ने ये बता दिया था कि नॉन हॉलिडे में भी इसकी कमाई पर कोई ब्रेक लगता हुआ नजर नहीं आएगा। सोमवार के बाद मंगलवार को भी रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज ने धुआंधार तरीके से नोटों की छपाई की है। गौर किया जाए छठे दिन के बिजनेस की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार धुरंधर 2 ने मंगलवार को करीब 55 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- विदेशी गाना बना Dhurandhar 2 के क्लाईमैक्स की शान, 48 साल पहले हुआ था रिलीज

जोकि वीक डे के हिसाब से अपने आप में महा रिकॉर्ड है। अब तक कोई भी हिंदी फिल्म पहले मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इतनी अधिक कमाई नहीं कर पाई है। ऐसे में नजर डाली जाए धुरंधर द रिवेंज के 6 दिन के नेट कलेक्शन की तरफ तो इंडिया में ये स्पाई थ्रिलर अब तक 574 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है।
-1774368348194.jpg)
घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा ओवरसीज भी धुरंधर 2 अपनी धाक जमाए हुए है और अब तक मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 850 करोड़ के पार पहुंच चुका है। रिलीज के छठे दिन की कमाई के मिलाने के बाद ग्लोबली ये आंकड़ा 920 करोड़ के पार जाता हुआ दिख रहा है।
खबरें और भी
धुरंधर 2 की कमाई का ग्राफ
पेड प्रीव्यू- 43 करोड़
पहला दिन- 102.55 करोड़
दूसरा दिन- 80.72 करोड़
तीसरा दिन- 113 करोड़
चौथा दिन- 114.85 करोड़
पांचवा दिन- 65 करोड़
छठा दिन- 55 करोड़
टोटल कलेक्शन- 574.12 करोड़
ध्यान देने वाली बात ये हैं धुरंधर द रिवेंज की ये कमाई हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं को मिलाकर है। जिसमें सबसे अधिक भागेदारी हिंदी बेल्ट की रही है।
यह भी पढ़ें- 51 साल पुरानी फिल्म के लिए दिखा था Dhurandhar 2 जैसा जबरदस्त क्रेज, 60 महीनों तक थिएटर में चली थी मूवी