नौकरानी के साथ यौन उत्पीड़न मामले में 'धुरंधर' एक्टर गिरफ्तार, 10 साल से दे रहा था शादी का झांसा
अभिनेता नदीम खान को उनकी नौकरानी द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला ने दावा किया है कि नदीम ने शादी का झूठा वादा करके 10 साल ...और पढ़ें

नदीम खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार (फोटो-इंस्टाग्राम)
HighLights
फिल्म धुरंधर में नजर आए थे एक्टर
रहमान डकैत के कुक का निभाया किरदार
10 साल से महिला को दे रहे थे झांसा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म धुरंधर में नजर आए अभिनेता नदीम खान को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उनकी नौकरानी ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। नदीम खान ने फिल्म में रहमान डकैत के कुक अखलाक का किरदार निभाया था।
41 साल है महिला की उम्र
आरोपी महिला का कहना है कि अभिनेता ने शादी का झूठा वादा करके दस साल तक उसका यौन शोषण किया। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक आरोप लगाने वाली महिला की उम्र 41 साल बताई जा रही है और नदीम खान के घर में काम करने से पहले वो कई अन्य एक्टर्स के घर पर भी काम कर चुकी हैं।
-1769350208330.jpg)
यह भी पढ़ें- Border 2 ने पहले ही दिन 'धुरंधर' की तोड़ी कमर, बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे में गूंजी Sunny Deol की दहाड़
पीड़ित महिला ने क्या लगाए आरोप?
पुलिस को दिए अपने बयान में महिला ने बताया कि वह 2015 में खान के संपर्क में आई थी। समय के साथ-साथ दोनों करीब आ गए। आरोपी ने कथित तौर पर उससे शादी करने का वादा किया और उस आश्वासन के आधार पर उसके घर पर बार-बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि नदीम और वो पिछले 10 सालों से साथ हैं और शादी का झांसा देकर वह नदीम के साथ शारीरिक संबंध बनाए रखती रहीं। हालांकि, जब नदीम ने बाद में शादी करने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने वर्सोवा पुलिस से संपर्क किया और जनवरी की शुरुआत में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों की मुलाकात उसके घर और वर्सोवा में नदीम खान के घर दोनों जगह पर होती थी।
ट्रांसफर के बारे में बताते हुए एक अधिकारी ने मिड-डे को बताया, “चूंकि कथित शारीरिक संबंध पहली बार शिकायतकर्ता के घर पर हुआ था, जो मालवानी पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है और पीड़िता भी उसी इलाके में रहती है, इसलिए वर्सोवा पुलिस ने जीरो FIR पर मामला मालवानी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया।”