Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पद्म श्री अवॉर्ड मिलने पर खुशी में झूमे R Madhavan, धुरंधर एक्टर ने कहा- 'बड़े सपनों से परे ये सम्मान'

    Updated: Mon, 26 Jan 2026 01:52 PM (GMT+05:30)

    रविवार को पद्म पुरस्कार 2026 के विजेताओं की घोषणा की गई है, जिसमें साउथ और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता आर माधवन को पद्म श्री अवॉर्ड के लिए विनर चुन ...और पढ़ें

    फिल्म अभिनेता आर माधवन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    फिल्म अभिनेता आर माधवन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. आर माधवन को मिला पद्म श्री पुरस्कार

    2. अभिनेता जीत पर इस तरह से जताई खुशी

    3. इन सेलेब्स को भी मिला ये खास सम्मान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 25 जनवरी को भारत सरकार के सबसे सर्वोच्च सम्मान में से एक पद्म पुरस्कार 2026 के नायकों का एलान किया गया। 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री सहित कुल 131 नागरिकों को कला, समाज सेवा, विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान के लिए ये सम्मान दिया गया। हर बार की तरह इस बार भी सिनेमा जगत की तरफ से इसमें कई हस्तियां शामिल रहीं।

    जिनमें धुरंधर फिल्म अभिनेता आर माधवन का नाम भी शामिल रहा, जिनको पद्म श्री पुरस्कार मिला। इस खास सम्मान को लेकर अब आर माधवन ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर अपनी पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आइए जानते हैं कि इस खास उपलब्धि पर माधवन का क्या कहना है। 

    पद्म श्री जीतने पर बोले आर माधवन

    गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2026 के एलान में आर माधवन पद्म श्री विजेता के रूप में चुने गए, जिन्हें ये सम्मान कला के क्षेत्र में असाधारण सेवा के लिए दिया गया। अपनी इस कामयाबी को लेकर माधवन ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है- 

    यह भी पढ़ें- Padma Awards 2026 Winner: धर्मेंद्र से लेकर ममूटी तक, पद्म पुरस्कार में छाए सिनेमा के ये सितारे

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

    आप सभी का बहुत-बहुत आभार। मैं विनम्रता के साथ पद्म श्री स्वीकार करता हूं। यह सम्मान, जो मुझे मिला है, वह मेरे सबसे बडे़ सपनों से भी परे है, और मैं इसे अपने पूरे परिवार की ओर से स्वीकार करता हूं, जिन्होंने हर परिस्थिति में समर्थन और विश्वास बनाए रखा। जोकि मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है।

     r madha

    खबरें और भी

    यह पहचान सिर्फ मेरे आदर्श गुरुओं के आशीर्वाद, मेरे शुभचिंतकों की शुभकामनाओं, जनता के प्यार, प्रोत्साहन, और ईश्वर की कृपा से ही संभव हुई है। मैं इसे सिर्फ एक पुरस्कार की तरह नहीं देख रहा हूं, बल्कि मैं इसे बड़ी एक जिम्मेदारी मानता हूं। मैं वादा करता हूं कि मैं इस सम्मान को गरिमा, ईमानदारी और उन मूल्यों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के साथ निभाऊंगा, जिनका यह प्रतिनिधित्व करता है। फिर से सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।

    धुरंधर 2 में नजर आएंगे माधवन

    आर माधवन की अगली फिल्म के बारे में जिक्र किया जाए तो उसका नाम धुरंधर 2 है, जिसका फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी ये मूवी 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

    यह भी पढ़ें- Padma Awards 2026: दिग्गज अभिनेता Dharmendra को मरणोपरांत पद्म विभूषण, 65 साल तक दिया सिनेमा में योगदान