Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Padma Awards 2026: दिग्गज अभिनेता Dharmendra को मरणोपरांत पद्म विभूषण, 65 साल तक दिया सिनेमा में योगदान

    Updated: Sun, 25 Jan 2026 06:51 PM (IST)

    Padma Awards 2026: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 65 साल के करियर में धर्मेंद्र ने 300 से ज् ...और पढ़ें

    पद्म विभूषण से सम्मानित होंगे धर्मेंद्र

    पद्म विभूषण से सम्मानित होंगे धर्मेंद्र

    HighLights

    1. पद्म विभूषण से सम्मानित होंगे धर्मेंद्र

    2. मरणोपरांत दिग्गज अभिनेता को मिलेगा सम्मान

    3. 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रविवार को 2026 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की, जिसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री कैटेगरी में 131 नागरिक सम्मानों को मंजूरी दी गई। इस साल पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों को मंजूरी दी गई है। जिसमें भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का भी नाम शामिल है।

    6 दशक से ज्यादा सिनेमा में किया काम

    दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवॉर्ड देने का एलान कर दिया गया है। उन्होंने 6 दशक से ज्यादा का समय भारतीय सिनेमा को दिया है और इस बीच 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। जिनमें शोले, सीता और गीता , फूल और पत्थर, यमला पगला दीवाना, अनुपमा, दिल्लगी जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं।

    dharmendra (23)

    यह भी पढ़ें- Border 2 में सनी देओल ने पिता Dharmendra को दिया खास ट्रिब्यूट, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठे थिएटर्स

    सबसे बड़े नागरिक सम्मान के तौर पर, इस साल पांच लोगों को पद्म विभूषण दिया जाएगा। धर्मेंद्र सिंह देओल (Dharmendra Singh Deol) को भारतीय सिनेमा में उनके खास योगदान के लिए मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है। दूसरे सम्मान पाने वालों में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज के टी थॉमस (पब्लिक अफेयर्स), मशहूर क्लासिकल वायलिन वादक एन राजम (कला), शिक्षाविद और एकेडमिक पी नारायणन (साहित्य और शिक्षा), और अनुभवी राजनीतिक नेता वी एस अच्युतानंदन (पब्लिक अफेयर्स) शामिल हैं, जिन्हें भी मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।

    इन सितारों को भी पद्म अवॉर्ड देने का एलान

    पद्म भूषण कैटेगरी में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दो बड़े नाम शामिल हैं। अलका याग्निक, जिनकी आवाज ने 1990 के दशक और 2000 के दशक की शुरुआत में हिंदी फिल्म संगीत को एक नई पहचान दी, उन्हें संगीत में उनके बेहतरीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। भारतीय सिनेमा की सबसे मशहूर प्लेबैक सिंगर्स में से एक, उनके गाने देश की म्यूजिकल यादों का अहम हिस्सा बने हुए हैं।

    खबरें और भी

    dharmednra (1)

    ममूटी को पद्म भूषण

    एक्टर ममूटी को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है, उनके शानदार करियर, उनकी दमदार परफॉर्मेंस वाले रोल किए, जिन्होंने मलयालम सिनेमा को नेशनल और ग्लोबल दोनों प्लेटफॉर्म पर ऊपर उठाया।

    dharmednra (2)

    पद्म श्री लिस्ट में, एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी को बंगाली सिनेमा पर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। चार दशकों से ज्यादा के करियर में उन्होंने मेनस्ट्रीम अपील को क्रिटिकली एक्लेम्ड कहानी कहने के साथ सफलतापूर्वक जोड़ा है।

    आर माधवन को पद्म श्री

    एक्टर आर माधवन को भी पद्म श्री मिला है, जो हिंदी, तमिल और इंटरनेशनल सिनेमा में उनकी वर्सटाइल एक्टिंग के साथ-साथ एक फिल्ममेकर और कल्चरल आवाज के तौर पर उनकी बढ़ती भूमिका का सम्मान है।

    dharmednra (3)

    धर्मेंद्र के बारे में

    1935 में जन्मे धर्मेंद्र को 1997 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट मिला था। वहीं 2012 में उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को दुनिया को अलविदा कह दिया।

    यह भी पढ़ें- Sunny Deol की इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर ने कर दिए थे हाथ खड़े, पिता धर्मेंद्र ने लगाया पैसा, बाद में जीता नेशनल अवॉर्ड