विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sunny Deol की इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर ने कर दिए थे हाथ खड़े, पिता धर्मेंद्र ने लगाया पैसा, बाद में जीता नेशनल अवॉर्ड

Published: Sun, 25 Jan 2026 12:27 PM (IST)

Sunny Deol: इस वक्त 'बॉर्डर 2' में नजर आ रहे सनी देओल की परफॉर्मेंस की दर्शक काफी तारीफ कर रहे ...और पढ़ें

Sunny Deol की इस फिल्म के लिए पैसा लगाने को तैयार नहीं थे प्रोड्यूसर

Sunny Deol की इस फिल्म के लिए पैसा लगाने को तैयार नहीं थे प्रोड्यूसर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल, एक ऐसा स्टार जिसने ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी 'गदर' मचा रखा है। तारा सिंह के नाम से मशहूर सनी देओल को देशभक्ति फिल्मों में देखना दर्शकों को काफी पसंद है। 1997 में आई उनकी 'बॉर्डर'(Border) की यादें आज भी लोगों के दिलों में ताजा हैं। वहीं अब 'बॉर्डर 2' (Border 2) में भी क्रिटीक्स और दर्शक उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन ये सफलता उन्हें रातोंरात नहीं मिली। एक वक्त था जब उनकी एक फिल्म के लिए प्रोड्यूसर पैसा लगाने तक को तैयार नहीं थे।

पिता धर्मेंद्र ने दिया साथ

जब हर प्रोड्यूसर ने सनी देओल की फिल्म में पैसा लगाने से मना कर दिया, तो उनके पिता धर्मेंद्र ने रिस्क लिया, और यह सनी देओल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई। उनकी दमदार एक्टिंग जबरदस्त परफॉर्मेंस और फिजिक ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। आज भी फैंस अक्सर इस पुरानी शानदार फिल्म को दोबारा देखते हैं।

sunny deol (13)

यह भी पढ़ें- Border 2 देखने से पहले जान लें 1997 की 'बॉर्डर' की कहानी, क्या दोनों फिल्मों में है कोई कनेक्शन?

प्रोड्यूसर्स को नहीं दिखा था कहानी में दम

एक इंटरव्यू में सनी देओल ने उस समय को याद किया जब उनके पिता धर्मेंद्र ने घायल को प्रोड्यूस करने का फैसला किया था। उन्होंने बताया, 'हम जिसके भी पास कहानी लेकर गए, हर प्रोड्यूसर ने कहा कि 'यह फिल्म मत बनाओ, चलेगी नहीं'। लगभग सभी ने कहानी के मेन आइडिया को रिजेक्ट कर दिया था और हर कोई बदलाव सुझा रहा था। इतने सारे 'ना' सुनने के बाद, आखिरकार हम अपने पिता के पास गए'।

sunny deol (11)

सनी देओल ने याद करते हुए कहा, 'मेरे पिता को कहानी में पोटेंशियल दिखा और उन्होंने फिल्म प्रोड्यूस करने का फैसला किया। यह महसूस करते हुए कि पापा ने हम पर भरोसा और विश्वास दिखाया है, हमें कड़ी मेहनत करनी थी और फिल्म को बिल्कुल वैसे ही बनाना था जैसा हमने स्क्रिप्ट किया था। फिल्म की जबरदस्त बॉक्स ऑफिस सफलता के अलावा इसने 38वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीता।

कौन सी है यह फिल्म?

जिस फिल्म की बात हो रही है, वह 1990 की एक्शन थ्रिलर घायल (Ghayal) है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, जब कई प्रोड्यूसर्स ने फिल्म में पैसे लगाने से मना कर दिया, तो सनी देओल के पिता धर्मेंद्र ने आखिरकार फिल्म को प्रोड्यूस करने का फैसला किया। रिलीज के बाद, घायल ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये कमाए और उनके करियर में एक टर्निंग पॉइंट बन गई।

sunny deol (12)

क्या है फिल्म की कहानी?

राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित फिल्म घायल में सनी देओल ने अजय मेहरा का किरदार निभाया था, जो एक होनहार शौकिया बॉक्सर था। फिल्म की कहानी अजय के अपने बड़े भाई की मौत का बदला लेने और ड्रग तस्कर बलवंत राय को सबक सिखाने के इर्द-गिर्द घूमती है। सनी देओल के साथ फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्रि ने फीमेल लीड रोल निभाया था।

फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में कुलभूषण खरबंदा, ओम पुरी, अमरीश पुरी, शफी इनामदार, अन्नू कपूर, सुदेश बेरी, शरत सक्सेना और मौसमी चटर्जी शामिल हैं। इसके अलावा, राज बब्बर ने भी फिल्म में एक स्पेशल अपीयरेंस दिया था।

sunny deol (10)

'बॉर्डर 2' में छाए सनी देओल

सनी देओल की लेटेस्ट फिल्म, बॉर्डर 2, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म जे.पी. दत्ता की 1997 की क्लासिक फिल्म बॉर्डर का मोस्ट अवेटेड सीक्वल है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित, बॉर्डर 2 एक मल्टी-फ्रंट वॉर ड्रामा है। फिल्म की कहानी में भारतीय सशस्त्र बलों – सेना, नौसेना और वायु सेना के संयुक्त ऑपरेशन दिखाए गए हैं।

border 2 (4)

सनी देओल के साथ, फिल्म की स्टारकास्ट में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे को-लीड शामिल हैं। फिल्म के अन्य सितारों में मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- बॉर्डर-2 के 'पाकिस्तानी सैनिक' ने जीता दर्शकों का दिल, कौन हैं जीत शर्मा, सनी देओल ने दी मुंबई शिफ्ट होने की सलाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।